फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden orders airstrikes against Iranian-backed groups in Syria

US Action in Syria: अमेरिका ने सीरिया में तबाह किए ईरान समर्थित मिलिशिया ठिकाने, सुरक्षा के लिए जरूरी बताया

Thu, 25 Aug 2022 03:19 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बेरूत।
एजेंसी, बेरूत। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 25 Aug 2022 03:19 AM IST
सार

सीरिया की सरकारी मीडिया और ईरान ने दीर एज-जोर को निशाना बनाने वाले हमलों पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। अमेरिकी सेना की मध्य कमान के प्रवक्ता कर्नल जो बुकिनो ने कहा, इन हमलों का मकसद जोखिम तथा जानमाल के नुकसान को कम करना था।

विज्ञापन
Joe Biden orders airstrikes against Iranian-backed groups in Syria
अमेरिका ने सीरिया में तबाह किए मिलिशिया ठिकाने। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका की सेना ने बुधवार तड़के घोषणा की कि उसने पूर्वी सीरिया में हवाई हमले करके ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड समर्थित लड़ाकों के ठिकाने तबाह किए हैं। सेना ने बताया कि सीरिया में ईरान का समर्थन प्राप्त ये मिलिशिया अमेरिकी ठिकानों पर हमलों के लिए जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन


सीरिया की सरकारी मीडिया और ईरान ने दीर एज-जोर को निशाना बनाने वाले हमलों पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। अमेरिकी सेना की मध्य कमान के प्रवक्ता कर्नल जो बुकिनो ने कहा, इन हमलों का मकसद जोखिम तथा जानमाल के नुकसान को कम करना था। हालांकि, अमेरिकी सेना ने निशाना बनाए गए क्षेत्रों की पहचान नहीं की और न ही हमलों से जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी दी। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति जो बाइडन के आदेश पर ये हवाई हमले किए गए। मध्य कमान ने कहा, ‘आज के हमले अमेरिकी कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जरूरी थे। 
विज्ञापन


15 अगस्त को मिलिशिया ने किया था हमला
अमेरिकी सेना की मध्य कमान के प्रवक्ता कर्नल बुकिनो ने बताया कि बुधवार का हमला 15 अगस्त को अमेरिकी बलों को निशाना बनाकर किए गए हमले के जवाब में किया गया है। 15 अगस्त को ईरान समर्थित मिलिशिया के ड्रोन ने अमेरिकी बलों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले अल-तंफ सैन्य अड्डे को निशाना बनाया था। दीर एज-जोर सामरिक रूप से महत्वपूर्ण प्रांत है, जिसकी सीमा इराक से लगती है। यहां तेल के कई स्रोत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed