{"_id":"60638c260a243b3ba47ac03c","slug":"joe-biden-nominates-indian-amrican-rupa-ranga-puttagunta-as-judge-of-dc-district-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : राष्ट्रपति बाइडन ने भारतीय मूल की महिला को डीसी जिला अदालत की जज नियुक्त किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : राष्ट्रपति बाइडन ने भारतीय मूल की महिला को डीसी जिला अदालत की जज नियुक्त किया
Wed, 31 Mar 2021 02:09 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, वाशिंगटन,
पीटीआई, वाशिंगटन,
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 31 Mar 2021 02:09 AM IST
सार
- न्यायाधीश पुट्टागुंटा डीसी जिले के लिए अमेरिकी जिला अदालत में सेवा करने वाली पहली एशियाई-अमेरिकी महिला होंगी।
विज्ञापन
जो बाइडन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी रूपा रंगा पुट्टागुंटा को संघीय न्यायाधीश के रूप में मनोनीत करने सहित शीर्ष न्यायिक पदों के लिए विभिन्न 10 अन्य उम्मीदवारों को मनोनीत करने की घोषणा की जिनमें अफ्रीकी-अमेरिकी और मुस्लिम अमेरिकी उम्मीदवार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत उम्मीदवारों में से 10 फेडरल सर्किट और जिला अदालत न्यायाधीश पदों के लिए हैं, जबकि एक उम्मीदवार कोलंबिया जिला सुपीरियर कोर्ट के न्यायाधीश पद के लिए है।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस ने कहा कि यदि अमेरिकी सीनेट से मंजूरी मिल जाती है तो न्यायाधीश पुट्टागुंटा डीसी जिले के लिए अमेरिकी जिला अदालत में सेवा करने वाली पहली एशियाई-अमेरिकी महिला होंगी। वर्तमान में पुट्टागुंटा डीसी रेंटल हाउसिंग कमीशन में प्रशासनिक न्यायाधीश हैं।
विज्ञापन