फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden honored Indian origin American police officer with gallantry medal praised his bravery

USA: भारतीय मूल के अमेरिकी पुलिस अधिकारी को जो बाइडन ने वीरता पदक से किया सम्मानित, कहा- पूरा देश आपका आभारी

Mon, 22 May 2023 03:50 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 22 May 2023 03:50 PM IST
सार

सुमित की तारीफ करते हुए बाइडन ने कहा कि आपने अपनी फुर्ती और बहादुरी दिखाते हुए दो लोगों की जान बचाई और आरोपी को भी खत्म कर दिया, जो सराहनीय है। साथ ही पूरा देश आपकी त्वरित सोच, त्वरित कार्रवाई और साहस के लिए आभारी है।

विज्ञापन
Joe Biden honored Indian origin American police officer with gallantry medal praised his bravery
वाशिंगटन में व्हाइट हाउस ईस्टर एग रोल में शामिल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय मूल के अमेरिकी पुलिस अधिकारी को राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार प्रदान किया। बाइडन ने भारतीय के वीरता की सराहना की। भारतीय नागरिक के साथ-साथ 9 अन्य अधिकारियों को भी बाइडन ने वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। 

विज्ञापन

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग में पदस्थ भारतीय मूल के अधिकारी सुमित सुलान (27) ने उनके दो साथियों पर हमला करने वाले एक अपराधी को गोली मारी थी। इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा को भी ध्यान में रखा और वृद्ध महिला सहित उसके भाई को बचा लेते हैं।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
व्हाइट हाउस से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 911 नंबर पर एक महिला ने घरेलू हिंसा की शिकायत की थी। महिला ने बताया कि उसे और उसके भाई को उसके बेटे ने धमकी दी है। दोनों को जान का खतरा है। मामले की जांच के लिए सुलान, जेसन रिवेरा (22) और विल्बर्ट मोरा (27) घटनास्थल पर पहुंचे। यहां आरोपी बेटे ने जेसल और विल्बर्ट पर गोलियां चला दी, दोनों घायल हो गए। इसके बाद सुमित ने बहादुरी दिखाई और आरोपी की बंदूक से नागरिकों और दोनों पीड़ितों को बचाते हुए उसे गोली से मार डाला, जिससे आरोपी की मौत हो गई। हालांकि, बाद में दोनों घायल पुलिसकर्मी जेसन और मोरा की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइडन ने की तारीफ
जारी विज्ञप्ति में सुमित की तारीफ करते हुए बाइडन ने कहा कि आपने अपनी फुर्ती और बहादुरी दिखाते हुए दो लोगों की जान बचाई और आरोपी को भी खत्म कर दिया, जो सराहनीय है। साथ ही पूरा देश आपकी त्वरित सोच, त्वरित कार्रवाई और साहस के लिए आभारी है। बाइडन ने बुधवार को व्हाइट हाउस में सुमित को सम्मानित किया।

मां ने भी बेटे को सराहा
सुमित की मां ने बताया कि उसने बहुत अच्छा काम किया है। मां ने आगे बताया कि वह लगभग 15 साल पहले भारत से अमेरिका आकर शिफ्ट हुआ है। जबकि, एक कानून प्रवर्तन स्रोत ने अधिकारी को सुपर रुकी के नाम से सम्मानित किया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed