{"_id":"655eaf8e58914e9758071ad7","slug":"joe-biden-calls-middle-east-leaders-after-israel-hamas-hostage-deal-know-all-about-it-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hostage Deal: इस्राइल-हमास समझौते के बाद बाइडन ने की नेतन्याहू से बात; पश्चिम एशिया के नेताओं को भी किया फोन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Hostage Deal: इस्राइल-हमास समझौते के बाद बाइडन ने की नेतन्याहू से बात; पश्चिम एशिया के नेताओं को भी किया फोन
Thu, 23 Nov 2023 07:19 AM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 23 Nov 2023 07:19 AM IST
सार
अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा कि मैं कतर के शेख तमिम बिन हमद अल-थानी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी के अहम नेतृत्व और इस समझौते पर पहुंचने में उनकी भागीदारी के लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं। प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनकी सरकार की प्रतिबद्धता की भी सराहना की जानी चाहिए।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू।
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) के कई नेताओं को फोन किया। उन्होंने क्षेत्र के ताजा हालात पर चर्चा करने के लिए इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से बात की। बातचीत ऐसे वक्त हुई, जब बंधकों की रिहाई को लेकर इस्राइल और हमास के बीच बड़ा समझौता हुआ है।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा कि मैं कतर के शेख तमिम बिन हमद अल-थानी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी के अहम नेतृत्व और इस समझौते पर पहुंचने में उनकी भागीदारी के लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं। प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनकी सरकार की प्रतिबद्धता की भी सराहना की जानी चाहिए।
विज्ञापन
दरअसल, इस्राइल और हमास ने बीते दिन यानी बुधवार को 150 फलस्तीनी बंदियों के बदले गाजा में आतंकी समूह की गिरफ्त में रखे गए 50 बंधकों की रिहाई और घिरे क्षेत्र में मानवीय सहायता की मंजूरी के लिए अस्थायी चार दिवसीय युद्धविराम पर हामी भरी थी। यह समझौता लागू होने के बाद 7 अक्तूबर से जारी जंग के बाद से पहली बड़ी कूटनीतिक सफलता हो सकता है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कही यह बात
इससे पहले प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि हमारे सभी लक्ष्य हासिल होने तक युद्ध जारी रहेगा। नेतन्याहू ने कैबिनेट बैठक से पहले जोर दिया कि समझौता इस्राइल के सैन्य अभियान से हमास पर दबाव बढ़ने का नतीजा है। उन्होंने कहा कि जब तक हर व्यक्ति देश नहीं लौटता, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। युद्ध के कई चरण हैं और बंधकों की वापसी भी चरणबद्ध होगी।
समझौते को तीन के मुकाबले 35 वोट से मंजूरी
इसके बाद तेल अवीव में लगभग छह घंटे तक एक अहम बैठक हुई। बुधवार को सुबह खत्म हुई बैठक के बाद इस्राइल कैबिनेट ने कतर, मिस्र और अमेरिका की मध्यस्थता वाले समझौते को तीन के मुकाबले 35 वोट से मंजूरी दी। धुर दक्षिणपंथी ओत्जमा येहुदित पार्टी के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर सहित पार्टी के मंत्रियों ने इसके खिलाफ वोट किया। कैबिनेट की बैठक से पहले युद्ध कैबिनेट और सुरक्षा कैबिनेट की बैठक हुई।
गाजा में बंधक चार दिन में रिहा किए जाएंगे
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, गाजा में बंधक बनाई गईं 50 महिलाओं और बच्चों को चार दिन में रिहा किया जाएगा। इस दौरान युद्ध विराम रहेगा। हर 10 अतिरिक्त बंधकों की रिहाई पर युद्ध विराम अगले दिन के लिए बढ़ा दिया जाएगा। युद्धविराम गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे प्रभावी होगा।
इस्राइल ने 300 फलस्तीनियों की सूची जारी की
इस बीच इस्राइल ने 300 फलस्तीनियों की सूची जारी की है। इन्हें समझौते के तहत रिहा किया जा सकता है। सूची में मुख्य रूप से पत्थर फेंकने और अन्य छोटे अपराधों के लिए पिछले साल हिरासत में लिए गए किशोर शामिल हैं। पहले चरण में सिर्फ 150 कैदियों की रिहाई की जा सकती है। इस्राइली सेना का कहना है कि युद्ध शुरू होने के बाद से उसने वेस्ट बैंक में 1,850 से अधिक फलस्तीनी नागरिकों को हिरासत में लिया है, जिनमें से अधिकतर संदिग्ध हमास सदस्य हैं।
समझौते के अहम बिंदू
- कतर के विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी कर समझौते की घोषणा की गई।
- इसे मिस्र, अमेरिका और कतर की ओर से मानवीय संघर्ष विराम के लिए की गई मध्यस्थता का नतीजा बताया गया।
- समझौते से गाजा में मानवीय सहायता की आपूर्ति भी बढ़ेगी।
- इससे राहत सामग्री ले जाने वाले वाहनों के काफिलों को बढ़ने की अनुमति मिल जाएगी।