USA: LGBTQ समुदाय के समर्थन पर बुरे फंसे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन; लगा फ्लैग कोड के उल्लंघन का आरोप
कंसास के सीनेटर डॉ रोजर मार्शल ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि यह एक अपमान है। यह न केवल यूएस फ्लैग कोड का उल्लंघन है, बल्कि यह व्हाइट हाउस की अक्षमता और देशभक्ति के आगे अपने सामाजिक एजेंडे को रखने की जिद का एक शानदार उदाहरण है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में बाइडन प्रशासन पर फ्लैग कोड का उल्लंघन करने का आरोप लगाया जा रहा है। दरअसल, बीते सप्ताह के आखिर में राष्ट्रपति जो बाइडन और व्हाइट हाउस ने 'प्राइड मंथ' मनाया था। इस समारोह के दौरान, बाइडन प्रशासन द्वारा व्हाइट हाउस में इंद्रधनुषी रंग का प्राइड फ्लैग फहराया गया था। इसी को लेकर अब उनकी आलोचना की जा रही है। कई ट्विटर यूजर्स ने कहा है कि उनका ऐसा फैसला यह यूएस फ्लैग कोड का उल्लंघन करता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने LGBTQ समुदाय के बारे में शेयर की पोस्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने LGBTQ समुदाय के बारे में एक पोस्ट साझा की। इसमें दक्षिण लॉन के सामने व्हाइट हाउस पर झंडों का एक सेट दिखाया गया था। इस सेट में दो अमेरिकी झंडों के साथ एक इंद्रधनुषी रंग का प्राइड फ्लैग शामिल था। जिसे दोनों अमेरिकी झंडों के बीच में लगाया गया था।
Today, the People's House – your house – sends a clear message to the country and to the world.
विज्ञापन विज्ञापन
America is a nation of pride. pic.twitter.com/ZZS9oTpDww— President Biden (@POTUS) June 11, 2023
यूजर्स कर रहे आलोचना
अमेरिका में इसे लेकर ट्वीटर पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने बाइडन प्रशासन की आलोचना की है। साथ ही कहा यह व्यवस्था यूएस फ्लैग कोड की एक धारा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी ध्वज किसी भी प्रदर्शन के केंद्र में होना चाहिए जिसमें कई राष्ट्रीय झंडे या पताकाएं हों।
यूएस फ्लैग कोड के मूल सिद्धांत का उल्लंघन'
ज्यूडिशियल वॉच के अध्यक्ष टॉम फिटन ने ट्वीट कर लिखा कि 'बच्चों को टारगेट करने वाले क्रांतिकारी ट्रांसजेंडर एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए बाइडन प्रशासन ने यूएस फ्लैग कोड के मूल सिद्धांत का उल्लंघन किया है। ऐसा करके उन्होंने हर अमेरिकी सेवा सदस्य का अनादर किया है।
फिटन ने यूएस फ्लैग कोड का हवाला देते हुए कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका का झंडा केंद्र में और सेट में सबसे ऊपर होना चाहिए। जब कई राज्यों या इलाकों या समाजों के झंडों को एक समूह में प्रदर्शित किया जाता है।
'यह बाइडन व्हाइट हाउस नहीं'
वहीं, द गॉडफादर के नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'यह बाइडन व्हाइट हाउस नहीं है! यह पीपल्स व्हाइट हाउस है। कृपया ओल्ड ग्लोरी द्वारा लहराए गए समलैंगिक प्राइड फ्लैग को प्रदर्शित करके इसे अपवित्र न करें! यह यूएस फ्लैग कोड का भी उल्लंघन है।'
वहीं, कंसास के सीनेटर डॉ रोजर मार्शल ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि यह एक अपमान है। यह न केवल यूएस फ्लैग कोड का उल्लंघन है, बल्कि यह व्हाइट हाउस की अक्षमता और देशभक्ति के आगे अपने सामाजिक एजेंडे को रखने की जिद का एक शानदार उदाहरण है।
कई लोगों ने किया बचाव
हालांकि कई अन्य यूजर्स ने इसका समर्थन भी किया है। एक यूजर ने लिखा कि भले ही इस तस्वीर में यह नहीं देखा जा सकता है, लेकिन इमारत के केंद्र में व्हाइट हाउस के शीर्ष पर अमेरिकी झंडा फहराया जा रहा है। ऐसे में फ्लैग कोड का उल्लंघन नहीं किया जा रहा है।