फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jim Mattis: Former US Defense Secretary said on India-Russia relations – we have to show patience

Jim Mattis: भारत-रूस के रिश्तों पर बोले अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री, कहा- हमें धैर्य दिखाना होगा

Thu, 27 Apr 2023 12:50 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 27 Apr 2023 12:50 PM IST
सार

एक तरफ जहां भारत के पास पड़ोसी राष्ट्र के रूप में कट्टरपथी परमाणु हथियार वाला पाकिस्तान है तो वहीं दूसरी तरफ चीन है जो भारत को धमकाने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
Jim Mattis: Former US Defense Secretary said on India-Russia relations – we have to show patience
Jim Mattis - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने भारत-अमेरिका शिखर सम्मेलन के दौरान भारत और रूस के रिश्तों पर टिप्पणी की है। यह आयोजन कांग्रेसनल इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष रो खन्ना की ओर से आयोजित किया गया था। 

विज्ञापन

पूर्व अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा- भारत सही दिशा में बढ़ रहा हमें धैर्य दिखाना होगा

अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने कहा कि दिल्ली ने यूक्रेन पर मास्को के हमले का समर्थन नहीं किया है, ऐसे में भारत और रूस के रिश्ते के बीच अमेरिका को रणनीतिक धैर्य दिखाना होगा।उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रक्षा संबंध मजबूत हुए हैं और तेजी से आगे भी बढ़ रहे हैं। जिम मैटिस ने कहा- "हमें धैर्य दिखाना होगा। वे (भारतीय) सही दिशा में बढ़ रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार ने यूक्रेन पर रूस के हमले का समर्थन नहीं किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर बहुत स्पष्ट रहे हैं। भारत को जो आखिरी काम करना है वह यह है कि रूस और चीन की करीबी को देखते हुए उसे रणनीति बनानी होगी। रूस के साथ भारत का संबंध अमेरिका के लिए  चिंता की बात नहीं है।

विज्ञापन

मैटिस बोले- चीन भारत को धमकाने की कोशिश करता रहता है

मैटिस का कहना है कि अन्य क्वाड देशों के विपरित भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूसी हमलों की निंदा नहीं की है। भारत रूसी आक्रमण पर संयुक्त राष्ट्र के मंचों पर वोटों से दूर रहा है। भारत यूक्रेन में कूटनीति और बातचीत के माध्यम से युद्ध को रोकने की मांग कर रहा है। मैटिस का मानना है कि रूस के प्रभाव क्षेत्र से भारत बाहर निकल रहा है। यह समय भारत पर व्याख्यान देने का नहीं बल्कि उनके साथ मिलकर काम करने का है। एक तरफ जहां भारत के पास पड़ोसी राष्ट्र के रूप में कट्टरपथी परमाणु हथियार वाला पाकिस्तान है तो वहीं दूसरी तरफ चीन है जो भारत को धमकाने की कोशिश करता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरतः मैटिस

मैटिस ने कहा, "राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद इस समय महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों के संबंध में एक प्रयास कर रहा है। भारत एक ऐसी जगह है जिस पर हमें ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। यहां हमारे पास बहुत कुछ करने के अवसर हैं।  कुछ चीजें हैं जिसे हम चुनौतियों को कम करने के लिए कर सकते हैं। सामूहिक रूप से यही हमें एक मजबूत नींव प्रदान करेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed