फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   JetBlue passenger suddenly opens exit door as flight is taxiing for takeoff at Boston airport World News

Boston Airport: बोस्टन हवाई अड्डे पर उड़ान से पहले विमान का निकास द्वार खोला, जेटब्लू यात्री पर आरोप तय

Wed, 08 Jan 2025 09:22 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोस्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोस्टन Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 08 Jan 2025 09:22 PM IST
सार

बोस्टन एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के लिए टैक्सी कर रहे विमान में सवार एक यात्री ने अचानक से निकास द्वार खोल दिया। मामले में पुलिस के प्रवक्ता टिम मैकगुइर्क ने कहा कि जेटब्लू यात्री पर बुधवार को आरोप लगाए जाने और उसे दोषी ठहराए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
JetBlue passenger suddenly opens exit door as flight is taxiing for takeoff at Boston airport World News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

अमेरिका के बोस्टन से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है। जहां बोस्टन एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के लिए टैक्सी कर रहे विमान में सवार एक यात्री ने अचानक से निकास द्वार खोल दिया और अन्य यात्रियों को तुरंत रोक लिया।
विज्ञापन


मामले में मैसाचुसेट्स राज्य पुलिस के प्रवक्ता टिम मैकगुइर्क ने मंगलवार रात एक बयान में कहा कि जेटब्लू यात्री पर बुधवार को आरोप लगाए जाने और उसे दोषी ठहराए जाने की उम्मीद है। यात्री का नाम जारी नहीं किया गया। मैकगुइर्क ने कहा कि दरवाजा लगभग 7:30 बजे अचानक और बिना किसी चेतावनी के खोला गया। 
विज्ञापन


एयरलाइन ने जारी किया बयान 
साथ ही मामले में एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि ओवरविंग निकास द्वार के खुलने से बोस्टन से सैन जुआन जाने वाली जेटब्लू फ्लाइट 161 में आपातकालीन स्लाइड खुल गई। एयरलाइन ने कहा आखिरकार फ्लाइट को दूसरे विमान में बदल दिया गया और तब से यह सैन जुआन में उतरी है। हम अपने ग्राहकों की समझदारी की बहुत सराहना करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है ऐसी बड़ी घटनाएं
घटना पुरानी है जब इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या कीके 702 में विमान में सवार एक पाकिस्तानी महिला यात्री ने गलती से विमान के इमरजेंसी गेट खोल दी, जिसके बाद वहां यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। महिला ने इमरजेंसी गेट को टॉयलेट का गेट समझकर खोल दिया। 

एक बार हवा में गिरने लगा था यात्रियों का सामान
एक बार ऐसे ही रूस की एयरलाइन आईआरएयरो का एक एन-26 ट्विन प्रोप विमान साइबेरिया के शहर मागन से रूस के मागादान शहर जा रहा था। उड़ान भरने के बाद जब विमान करीब 2800-2900 मीटर की ऊंचाई पर था तो उसी समय विमान का पिछला दरवाजा खुल गया।


इससे विमान में रखा यात्रियों का सामान भी बिखर गया। दबाव की समस्या के चलते विमान का दरवाजा खुला। इसके बाद विमान को वापस साइबेरिया के मागन शहर में उतारा गया और तकनीकी समस्या को दूर करने के बाद विमान को फिर से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed