फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   jeffrey epstein list new revelation include hillary clinton name with bill clinton stephen hawking

Jeffrey Epstein: वेश्यावृत्ति के दोषी एपस्टीन की लिस्ट में हिलेरी क्लिंटन का भी नाम, जानिए क्या हैं नए आरोप

Sat, 06 Jan 2024 10:14 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 06 Jan 2024 10:14 AM IST
सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग और ब्रिटिश राजघराने के प्रिंस एंड्रयू के बाद अब अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के नाम का भी खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
jeffrey epstein list new revelation include hillary clinton name with bill clinton stephen hawking
जेफ्री एपस्टीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेश्यावृत्ति के दोषी अरबपति जेफ्री एपस्टीन से जुड़े लोगों में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। न्यूयॉर्क की अदालत ने जेफ्री एपस्टीन से जुड़े मामलों से संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं। जिनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग और ब्रिटिश राजघराने के प्रिंस एंड्रयू के बाद अब अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के नाम का भी खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


लिस्ट में हिलेरी क्लिंटन का भी नाम
शुक्रवार को अदालत ने जेफ्री एपस्टीन के नेटर्वक की तीसरी लिस्ट जारी की। इससे पहले बुधवार और गुरुवार को भी दो लिस्ट जारी की गईं थी। ताजा लिस्ट में हिलेरी क्लिंटन का भी नाम है। हालांकि हिलेरी क्लिंटन का नाम लिस्ट में बतौर आरोपी नहीं बल्कि गवाह के तौर पर शामिल है। पीड़िता वर्जीनिया गिफ्रे ने हिलेरी क्लिंटन का जिक्र किया है। साथ ही सुनवाई के दौरान खुलासा हुआ है कि जेफ्री एपस्टीन मामले की पीड़िताओं को 20-20 करोड़ डॉलर बतौर मुआवजे के रूप में मिल सकते हैं। 
विज्ञापन


एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में 170 से ज्यादा नामों का उल्लेख है। इनमें से कई आरोपी तो कई गवाह और कई चश्मदीद हैं। इनमें अमेरिका को दो पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी शामिल है। आरोप है कि बिल क्लिंटन कई बार एपस्टीन द्वारा आयोजित पार्टियों में शामिल हुए। साथ ही बिल क्लिंटन के वीआईपी मेहमानों में भी जेफ्री एपस्टीन और उसकी प्रेमिका भी शामिल थी। पीड़िता गिफ्रे ने वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग पर पार्टी में नाबालिग से यौन संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। दस्तावेजों के अनुसार, एपस्टीन पर आरोप है कि उसने मसाज करने के लिए ही 30 लड़कियों को नौकरी पर रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैरेबियाई द्वीप पर होतीं थी एडल्ट पार्टियां
दस्तावेजों में पता चला है कि एपस्टीन के एक कैरेबियाई द्वीप पर एडल्ट पार्टियां आयोजित होतीं थी, जिनमें शामिल मेहमानों में कई हस्तियों के नामों का खुलासा हुआ है। 72 एकड़ में फैले इस द्वीप को पीडोफिले आइलैंड के नाम से जाना जाता है। एपस्टीन के पास ऐसे कई द्वीपों का मालिकाना हक था। आरोप है कि पीड़ित लड़कियों को इन द्वीपों पर बंधक बनाकर रखा जाता था। पीडोफिले द्वीप पर 12-17 साल की पीड़िताओं को रखा जाता था। इस द्वीप पर हुई पार्टियों में मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के भी शामिल होने का दावा किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब यह द्वीप बिक गया है और इस द्वीप की बिक्री से मिले पैसों को पीड़िताओं को बतौर मुआवजे के रूप में दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed