फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jeff Bezos s company lost legal battle with SpaceX, NASA passengers will go to the moon from Tesla chief Elon Musk s spacecraft

स्पेसएक्स : कानूनी जंग हारी जेफ बेजोस की कंपनी, टेस्ला प्रमुख एलन मस्क के अंतरिक्ष यान से ही चंद्रमा जाएंगे नासा के यात्री

Sat, 06 Nov 2021 06:10 AM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 06 Nov 2021 06:10 AM IST
सार

न्यायाधीश रिचर्ड ए. हर्टलिंग ने ये फैसला सुनाते हुए ये भी कहा कि एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के अंतरिक्ष यान से ही से ही नासा के यात्री चंद्रमा को रवाना होंगे और वहां से लौटेंगे।

विज्ञापन
Jeff Bezos s company lost legal battle with SpaceX, NASA passengers will go to the moon from Tesla chief Elon Musk s spacecraft
जेफ बेजोस और एलन मस्क। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेजन के मालिक जेफ बेजोस की रॉकेट कंपनी ब्लू ऑरिजिन कानूनी जंग हार गई है। ब्लू ऑरिजिन का आरोप था कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के साथ चंद्रमा से जुड़े एक मिशन के लिए गैरकानूनी ढंग से करार किया है। अमेरिकी अदालत ने इस आरोप को खारिज कर दिया है। अमेरिकी अदालत के फैसले के बाद अंतरिक्ष की दुनिया को लेकर महीनों से चली आ रही लड़ाई खत्म हो गई है। इसी के साथ 1972 के बाद चंद्रमा पर इंसानों को भेजने की दिशा में दुनिया के दो सबसे अमीर व्यक्तियों के जीवन के लक्ष्य का भी फैसला साफ हो गया है। 

विज्ञापन


न्यायाधीश रिचर्ड ए. हर्टलिंग ने ये फैसला सुनाते हुए ये भी कहा कि एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के अंतरिक्ष यान से ही से ही नासा के यात्री चंद्रमा को रवाना होंगे और वहां से लौटेंगे। अदालत के इस फैसले के बाद अंतरिक्ष में स्पेसएक्स को बड़ी कानूनी जीत हासिल हुई है जो उसके भविष्य की राह आसान बनाएगी। मालूम हो कि स्पेसएक्स को अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन तक पहुंचाने में महारथ हासिल है। पहले नासा ने बेजोस की कंपनी के साथ यह करार किया था।
विज्ञापन


हमने उठाया था सुरक्षा का मसौदा
ब्लू ऑरिजिन के प्रवक्ता ने कहा है कि हमने अपने कानूनी पक्ष के जरिए नासा और स्पेसएक्स के बीच हुए करार के बीच सुरक्षा मसले को उठाया था। इस पर अभी भी गौर करने की जरूरत है। नासा के प्रवक्ता ने कहा है कि अगले साल घोषित होने वाले चंद्र मिशन की तैयारी को दोबारा शुरू करने का वक्त आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांद से वापसी में लगेगा वक्त
ब्लू मून के अदालत जाने के बाद नासा ने स्पेसएक्स के साथ अपना काम कुछ समय के लिए रोक दिया था। ब्लू ऑरिजिन ने अगस्त में नासा पर आरोप लगाया था कि उसने स्पेसएक्स को 2.9 अरब अमेरिकी डॉलर का फंड गलत तरीके से आवंटित किया था। ये फंड दो मून मिशन के लिए नासा की ओर से जारी किया गया था।

बेजोस ने नासा-स्पेसएक्स को दीं सफल होने की शुभकामनाएं
ब्लू ऑरिजिन के मालिक जेफ बेजोस ने अदालत के फैसले के बाद ट्वीट कर कहा कि हम ये फैसला नहीं चाहते थे। हालांकि हम अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं। नासा और स्पेसएक्स के बीच हुआ करार सफल हो इसके लिए शुभकामनाएं। एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा है कि न्यायाधीशों ने आपको जज किया है।


2024 में चंद्रमा पर जाने की तैयारी
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि अमेरिका वर्ष 2024 में चंद्रमा पर कदम रखेगा। नासा ने बताया था कि मून मिशन के तहत दो स्टारशिप को चंद्रमा पर भेजा जाएगा। दूसरे स्टारशिप से सभी अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटेंगे। ब्लू ऑरिजन ने नासा को अपने करार पर दोबारा विचार करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed