Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
jeff bezos gets trolled by donating 706 crores, earns 43 lakh rupees every 24th second
{"_id":"5dde01fb8ebc3e54ee798cb8","slug":"jeff-bezos-gets-trolled-by-donating-706-crores-earns-43-lakh-rupees-every-24th-second","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"706 करोड़ दान करके भी ट्रोल हो गए बेजोस, हर 24वें सेकंड में कमाते हैं 43 लाख रुपये","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
706 करोड़ दान करके भी ट्रोल हो गए बेजोस, हर 24वें सेकंड में कमाते हैं 43 लाख रुपये
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 27 Nov 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Jeff Bezos and MacKenzie Bezos
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को हाल ही में ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। दरअसल उन्होंने हाल ही में करोड़ों रुपये दान किए हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि रुपये दान के बाद भी आखिर लोग ट्रोल क्यों कर रहे हैं तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
2 of 4
अमेजन कंपनी के संस्थापक जेफ बेजॉस और उनकी पत्नी मैकेंजी बेजॉस
- फोटो : Social Media
दरअसल, बिजनेस मैग्जीन फोर्ब्स ने यह जानकारी दी कि बेजोस ने हाल में करीब 706 करोड़ रुपये (98.5 मिलियन डॉलर) गरीबों की मदद के लिए दान में दिए हैं। उन्होंने यह राशि अमेरिका के 23 राज्यों के 32 संस्थानों को दान में दी है, जो गरीबों के लिए ही काम करते हैं।
3 of 4
Jeff Bezos and MacKenzie Bezos
- फोटो : Social Media
इस जानकारी से जुड़े फोर्ब्स के ट्वीट को ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन ने अपने अकाउंट से रीट्वीट किया है। जेरेमी ने इसके साथ ही लिखा कि 'जेफ ने जितनी रकम दान की है, वह उनकी कुल कमाई का 0.09% हिस्सा ही है। उन्होंने यह भी लिखा कि अब अपना टैक्स भी भर दीजिए। बता दें कि जेफ बेजोस की हर 24वें सेकंड की कमाई 43 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Jeff Bezos and MacKenzie Bezos divorce
- फोटो : Social Media
इसके बाद लोगों ने बेजोस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने ट्रोल करते हुए लिखा कि वह हर सेकंड में जितना कमाते हैं, उतने में सैकड़ों लोगों को खाना खिलाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेजन ने 2018 में अमेरिकी संघीय आयकर में एक भी पैसा नहीं दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।