फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan: Typhoon Faxai stranded 17,000 people at Tokyo airport

अमेरिका के बाद अब जापान में भी आया तूफान, टोक्यो हवाई अड्डे पर फंसे 17,000 यात्री

Tue, 10 Sep 2019 02:29 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 10 Sep 2019 02:29 PM IST
सार

  • टोक्यो में आए तूफान से 17 हजार लोग तूफान में फंसे रहे
  • तूफान की वजह से 100 से अधिक विमान रद्द हुए
  • तूफान के कारण चल रही हवा की रफ्तार 207 किलोमीटर तक थी

विज्ञापन
Japan: Typhoon Faxai stranded 17,000 people at Tokyo airport
चक्रवात

विस्तार

जापान की राजधानी टोक्यो व उसके आसपास आए शक्तिशाली तूफान ने पूरे क्षेत्र में तबाही मचायी। तूफान के कारण यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ और टोक्यो के नरीता हवाई अड्डे पर लगभग 17,000 यात्री रात भर फंसे रहे।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि तूफान की वजह से 100 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा क्योंकि हवाई अड्डे से सड़क और रेल संपर्क भी बुरी तरह से प्रभावित हुए।
विज्ञापन


हवाई अड्डे के प्रवक्ता केई मियाहारा ने बताया कि आधी रात को हवाई अड्डे पर कुल 16,900 लोग फंसे हुए थे। मियाहारा ने बताया कि यात्री अब घर या अपने-अपने गंतव्यों पर जाने लगे हैं क्योंकि बसों और ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोक्यो के पूर्व में स्थित चिबा का नरीता हवाई अड्डा टायफून फैक्शई की चपेट में आ गया जिससे विमानों का संचालन काफी प्रभावित हुआ। हवा की रफ्तार 207 किलोमीटर प्रति घंटे तक थी।

अधिकारियों के मलबे और क्षति की जांच के चलते टोक्यो महानगरीय क्षेत्र में ट्रेनों को सोमवार सुबह 8 बजे तक नहीं खोला गया। यह तूफान उस समय आया है जब जापान इस महीने के अंत में रग्बी विश्व कप की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है और साथ ही अगले साल होने वाले 2020 टोक्यो ओलंपिक की तैयारियां भी जोरो-शोरो पर हैं। 


हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि फंसे हुए यात्रियों को 2,000 बोतल पानी, 19,000 खाने के बैग और 18,000 बेड रोल दिए गए। उन्होंने कहा कि हमने डिजिटल संकेतों पर अंग्रेजी और जापानी में तूफान की जानकारी दी, और चीनी और कोरियाई सहित चार भाषाओं में घोषणाएं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed