फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan tsunami alert to remote islands south of Tokyo after a powerful quake

Japan Tsunami Alert: दक्षिण जापान के द्वीपों में तेज भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी जारी

Tue, 24 Sep 2024 06:21 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 24 Sep 2024 06:21 AM IST
सार

Japan: मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि मंगलवार की सुबह इजू द्वीप के तटीय इलाकों के निवासियों ने 5.9 तीव्रता का भूकंप महसूस किया, जिसके तुरंत बाद क्षेत्र में एक मीटर तक की लहरों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई।

विज्ञापन
Japan tsunami alert to remote islands south of Tokyo after a powerful quake
Earthquake - फोटो : istock

विस्तार

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने मंगलवार को टोक्यो के दक्षिण में स्थित दूरदराज के द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की। यह चेतावनी एक शक्तिशाली भूकंप के बाद जारी की गई है। एजेंसी के मुताबिक, अब तक किसी प्रकार का नुकसान या लोगों के घायल होने की खबर नहीं है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि मंगलवार की सुबह इजू द्वीप के तटीय इलाकों के निवासियों ने 5.9 तीव्रता का भूकंप महसूस किया, जिसके तुरंत बाद क्षेत्र में एक मीटर तक की लहरों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई। एजेंसी ने यह भी बताया कि चाचिजो द्वीप के यानेन क्षेत्र में करीब 50 सेंटीमीटर की एक छोटी सुनामी देखी गई। यह समुद्री भूकंप हाचिजो द्वीप के करीब 180 किलोमीटर दक्षिण में आया। यह जगह राजधानी टोक्यो से करीब 300 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
एजेंसी ने कहा कि इस दूरदराज के समुद्री भूकंप से भूकंपीय तीव्रता का आंकड़ा अभी उपलब्ध नहीं हुआ। हालांकि, हाचिजो द्वीप के कुछ निवासियों ने यह भी बताया कि उन्होंने भूकंप को महसूस नहीं किया। बल्कि केवल उन्हें सुनामी की चेतावनी मिली। जापान का प्रशांत महासागर क्षेत्र भूकंप और ज्वालामुखियों के लिए बहुत संवेदनशील है। इसे 'रिंग ऑफ फायर' के नाम से भी जाना जाता है। यह रिंग प्रशांत महासागर को घेरने वाली एक रेखा है, जिसमें कई भूकंपीय दोष हैं। इसी वजह से जापान में भूकंप और सुनामी का खतरा अधिक होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed