फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan starts investigation allegations against Google accused paying money install its search engine

Japan: गूगल पर लगे आरोपों की जापान ने शुरू की जांच, पैसा देकर अपने सर्च इंजन इंस्टॉल कराने का आरोप

Wed, 25 Oct 2023 06:21 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 25 Oct 2023 06:21 AM IST
सार

गूगल पर जापान फेयर ट्रेड कमीशन (जेएफटीसी) की ताजा कार्रवाई बहुत कुछ भारत में प्रतिस्पर्धा आयोग और यूरोपीय आयोग की ओर से इसी टेक कंपनी के खिलाफ की जा रही जांच जैसी मानी जा रही है। 

विज्ञापन
Japan starts investigation allegations against Google accused paying money install its search engine
Google - फोटो : iStock

विस्तार

जापान के प्रतिस्पर्धा आयोग ने गूगल के खिलाफ नए मामले में जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि गूगल ने एंड्रॉइड स्मार्टफोन में कंपनियों से अपने इंटरनेट सर्च इंजन पहले से इंस्टॉल करवाए। बदले में कंपनियों को अपनी कमाई में से हिस्सा भी दिया।

विज्ञापन


ऐसा करके उसने किसी और टेक कंपनी के सर्च इंजन को पनपने व लोकप्रिय होने से रोका। इसे एकाधिकार स्थापित करने व बनाए रखने का अनुचित तरीका मानते हुए यह जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जेएफटीसी की कार्रवाई
गूगल पर जापान फेयर ट्रेड कमीशन (जेएफटीसी) की ताजा कार्रवाई बहुत कुछ भारत में प्रतिस्पर्धा आयोग और यूरोपीय आयोग की ओर से इसी टेक कंपनी के खिलाफ की जा रही जांच जैसी मानी जा रही है। जापान के कारोबारी वर्चस्व-रोधी कानून के अनुसार एकाधिकार बनाने या कायम रखने के लिए उत्पाद बेचने से हुई कमाई में से कंपनियों को हिस्सा देना गंभीर अपराध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल ने स्मार्टफोन बना रही कंपनियों को इस शर्त पर पैसा दिया कि कंपनियां किसी और टेक कंपनी के सर्च इंजन अपने फोन में इंस्टॉल नहीं करेंगी। इन फोन में 'गूगल सर्च', 'गूगल क्रोम' और 'गूगल प्ले' जैसे एप पहले से इंस्टॉल करके क्यों बेचे जा रहे थे, इसकी भी जेएफटीसी ने जांच करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed