फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan Raises Age Of Consent From 13 To 16 years old Redefines Rape In Landmark Law Change

Japan: जापान में सहमति से संबंध की उम्र 13 से बढ़ाकर की गई 16 साल, यौन अपराध पर कानून को किया संशोधित

Sat, 17 Jun 2023 03:06 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 17 Jun 2023 03:06 AM IST
सार

दरअसल, यौन अपराधों के पीड़ितों को सुरक्षा देने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के उद्देश्य से जापान की संसद में शुक्रवार को नया कानून पारित किया गया। इसके तहत यौन अपराधों से संबंधित पुराने कानून में संशोधन और समलैंगिक संबंधों के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के भी प्रावधान किए गए हैं। 

विज्ञापन
Japan Raises Age Of Consent From 13 To 16 years old Redefines Rape In Landmark Law Change
जापान संसद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के मद्देनजर जापान की संसद ने शुक्रवार को स्वेच्छा से यौन संबंध बनाने की उम्र 13 से बढ़ाकर 16 कर दी। बीती एक सदी से अधिक समय तक इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया था और यह दुनिया में सबसे कम थी।

विज्ञापन


दरअसल, यौन अपराधों के पीड़ितों को सुरक्षा देने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के उद्देश्य से जापान की संसद में शुक्रवार को नया कानून पारित किया गया। इसके तहत यौन अपराधों से संबंधित पुराने कानून में संशोधन और समलैंगिक संबंधों के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के भी प्रावधान किए गए हैं।
विज्ञापन


जापान ने 2017 में 110 वर्षों में पहली बार यौन अपराधों पर अपने आपराधिक कानून को संशोधित किया था। यहां यौन शोषण के मामलों में खासी संख्या में आरोपी बरी हो रहे थे और महिलाओं की सहमति के बिना यौन संबंधों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। इससे जनता में गुस्सा पनप रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed