{"_id":"5f695ea56a176d25c6178864","slug":"japan-prime-minister-yoshihide-suga-talked-with-us-president-donald-trump-over-telephone-for-first-time-after-assuming-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान के प्रधानमंत्री सुगा ने कार्यभार संभालने के बाद पहली बार ट्रंप से फोन पर की बातचीत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान के प्रधानमंत्री सुगा ने कार्यभार संभालने के बाद पहली बार ट्रंप से फोन पर की बातचीत
Tue, 22 Sep 2020 07:47 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 22 Sep 2020 07:47 AM IST
विज्ञापन
योशिहिदे सुगा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योशिहिदे सुगा ने जापान के प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद पहली औपचारिक बातचीत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से की। देश के नेता के रूप में उनका पहला राजनयिक फोन ट्रंप को करना, दोनों सहयोगियों के बीच मजबूत संबंध को उजागर करता है। स्वास्थ्य कारणों के चलते शिंजो आबे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
इसके बाद सुगा ने प्रधानमंत्री का पद संभाला है। सुगा ने ट्रंप से फोन पर बात करने के बाद रविवार देर रात संवाददाताओं से कहा, मैंने उनसे कहा कि जापान-अमेरिका गठबंधन क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की नींव है और हम करीबी समन्वय जारी रखने पर सहमत हुए। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने भी कहा कि वह भी गठबंधन को मजबूत करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई और उत्तर कोरिया के मिसाइल एवं परमाणु खतरों के संबंध में सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की। जापान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने करीब 25 मिनट फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस के टीके के विकास और उपचार के साथ-साथ क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं में भी सहयोग का संकल्प जताया।