फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   japan police arrest woman after body of her dead mother discovered in freezer in her flat 

जापान: महिला ने 10 साल तक फ्रिज में रखा मां का शव, कहा- बता देती तो छिन जाता घर

Sat, 30 Jan 2021 01:56 PM IST
स्नेहा बलूनी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: स्नेहा बलूनी Updated Sat, 30 Jan 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
japan police arrest woman after body of her dead mother discovered in freezer in her flat 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जापान की एक महिला ने अपनी मां की लाश को एक दशक तक अपने अपार्टमेंट के फ्रीजर में छिपा कर रखा। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे डर था कि अगर उसकी मां की मौत की खबर बाहर आएगी तो कहीं उससे घर न छीन लिया जाए। पुलिस ने 48 साल की युमी योशिनो को टोक्यो से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मामले को लेकर योशिनो का कहना है कि उसने 10 साल पहले शव को छिपा दिया था क्योंकि वह उस घर से बाहर नहीं निकलना चाहती थी, जिसे उसने अपनी मां के साथ साझा किया था। क्योडो न्यूज के अनुसार, महिला की मौत के समय उसकी उम्र 60 साल के आसपास थी। 
विज्ञापन


उन्हें नगर निगम के आवासी परिसर में पट्टे पर घर दिया गया था। मां की मौत के बाद योशिनो ने कोठरी में छिपे हुए एक फ्रीजर की खोज की और शव को उसमें रख दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला की मौत का समय और कारण निर्धारित नहीं किए जा सकते हैं। किराए का भुगतान न करने पर योशिनो को जनवरी के मध्य में अपार्टमेंट छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। इसके बाद योशिनो की मां के शव को एक क्लीनर ने खोजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed