फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan Plane in flames on the Runway of Tokyo Haneda Airport passengers inside collision suspected news and upd

Japan: जापान में रनवे पर लैंड होते ही विमान में लगी आग, टूटी खिड़की से निकलती दिखीं लपटें; सभी यात्री सुरक्षित

Tue, 02 Jan 2024 03:22 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 02 Jan 2024 03:22 PM IST
सार

जापानी न्यूज एजेंसी एनएचके ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि विमान के लैंडिंग के बाद किसी अन्य विमान से टकराने का शक जताया जा रहा है।

विज्ञापन
Japan Plane in flames on the Runway of Tokyo Haneda Airport passengers inside collision suspected news and upd
Japan - फोटो : ANI

विस्तार

जापान के टोक्यो में स्थित हनेडा एयरपोर्ट में मंगलवार को लैंडिंग के दौरान एक विमान के अंदर भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, जापान एयरलाइंस के जेट की तटरक्षक विमान के साथ संभावित टक्कर के बाद हादसा हुआ। हादसे में तटरक्षक विमान में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। इसके बाद हवाई अड्डे पर आपातकाल लागू कर दिया गया। एयरलाइन ने कहा कि जेट पर सवार सभी 379 यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन


जापानी न्यूज एजेंसी एनएचके ने अधिकारियों के हवाले से बताया था कि विमान के लैंडिंग के बाद किसी अन्य विमान से टकराने का शक जताया जा रहा है। इसमें कई यात्री सवार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब यात्री विमान लैंड हुआ उसी दौरान जेएएल 516 विमान ने उड़ान भरी थी। 

अभी यह साफ नहीं है कि विमान में लगी आग की चपेट में आकर कोई हताहत हुआ या नहीं। हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान राहत-बचावकर्मी आग बुझाने की कोशिशों में जुटे दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed