{"_id":"613a6dbe65cd2f2ba254a883","slug":"japan-government-announced-to-increase-emergency-due-to-corona-virus-in-18-regions-including-tokyo","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान : टोक्यो समेत 18 क्षेत्रों में कोरोना वायरस की वजह से आपातकाल बढ़ाने की घोषणा की गई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान : टोक्यो समेत 18 क्षेत्रों में कोरोना वायरस की वजह से आपातकाल बढ़ाने की घोषणा की गई
Fri, 10 Sep 2021 01:55 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, टोक्यो
एजेंसी, टोक्यो
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:55 AM IST
सार
जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने टोक्यो और 18 अन्य क्षेत्रों में बढ़ रहे संक्रमण की वजह से आपातकाल बढ़ाने की घोषणा की। फिलहाल अब नए मामले आने की रफ्तार कम हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
जापान ने बृहस्पतिवार को टोक्यो और 18 अन्य क्षेत्रों में कोरोना वायरस की वजह से लागू आपातकाल बढ़ाने की घोषणा की। इसे सितंबर आखिर तक के लिए बढ़ाया है। यहां हाल में बढ़े संक्रमण की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं भारी दबाव में हैं। हालांकि अब नए मामले आने की रफ्तार धीमी हुई है।
विज्ञापन
रविवार को खत्म होने जा रहा आपातकाल मई में ओकिनावा से शुरू हुआ था और फिर बाकी शहरों में लागू हुआ। इससे पहले लोगों द्वारा स्वैच्छिक तौर पर कोविड अनुकूल आचरण न करने से मामले लगातार बढ़ रहे थे।
विज्ञापन
पद छोड़ने की घोषणा कर चुके जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा कि फिलहाल गंभीर संक्रमितों की संख्या बहुत अधिक है। महामारी प्रबंधन में खामियों की वजह से आलोचनाओं के शिकार होने के बाद उन्हाेंने पद छोड़ने और अगले चुनाव में शामिल न होने की घोषणा की थी।
विज्ञापन