फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan defense Minister Nobuo Kishi visits disputed war memorial in Tokyo

जापान: टोक्यो में रक्षा मंत्री ने विवादित युद्ध स्मारक का दौरा किया

Sat, 14 Aug 2021 01:43 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, टोक्यो
एजेंसी, टोक्यो Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 14 Aug 2021 01:43 AM IST
सार

  • मंत्री नोबुओ किशी ने कहा, यह सभी देशों में समान्य है कि युद्ध में मृतकों को सम्मान दिया जाता है
  • किशी नो युद्ध स्मारक में शहीद लोगों के लिए प्रार्थना की।
  • कुछ दिनों के बाद द्वितीय विश्वयुद्ध में देश की पराजय की 76वीं बरसी है। 

विज्ञापन
Japan defense Minister  Nobuo Kishi visits disputed war memorial in Tokyo
जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी - फोटो : twitter

विस्तार

जापान के रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को टोक्यो में एक युद्ध स्मारक का दौरा किया जिसे चीन और दोनों कोरियाई देश जापान के युद्ध उन्माद के प्रतीक के तौर पर देखते हैं। वह युद्ध में शहीद लोगों के लिए प्रार्थना करने गए थे। कुछ दिनों के बाद द्वितीय विश्वयुद्ध में देश की पराजय की 76वीं बरसी है। 

विज्ञापन


20वीं सदी में जापान की कार्रवाई के पीड़ित और खासतौर पर कोरियाई देश तथा चीन स्मारक को जापान के बल प्रयोग के प्रतीक के रूप में देखते हैं क्योंकि यह दोषी युद्ध अपराधियों का सम्मान करता है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के छोटे भाई और रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने कहा, यह सभी देशों में समान्य है कि युद्ध में मृतकों को सम्मान दिया जाता है। किशी ने आगे कहा, कि हम युद्ध के समय अत्याचार से इनकार करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशी ने कहा, मैं उन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जो देश के लिए लड़े और अंतिम युद्ध में जिन्होंने अपनी जान गंवाई। वे तोमोई इनाडा के बाद पहले रक्षा मंत्री हैं जिन्होंने यासुकिनी का दौरा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed