फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Japan announced stimulus plans worth nearly 300 billion dollars to revive the economy after the coronavirus pandemic pushed country into recession

आर्थिक मंदी से उबरने के लिए जापान ने की करीब तीन हजार करोड़ डॉलर के दूसरे पैकेज की घोषणा

Wed, 27 May 2020 06:10 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 27 May 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
Japan announced stimulus plans worth nearly 300 billion dollars to revive the economy after the coronavirus pandemic pushed country into recession
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरी दुनिया मंदी के दौर से गुजर रही है। ऐसे में जापान ने अपनी अर्थव्यवस्था पटरी पर लाने के लिए बुधवार को 300 बिलियन डॉलर  के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की। बाकी देशों की तुलना में जापान में संक्रमण का प्रकोप और मृतकों की संख्या कम रहने के बावजूद यहां उपभोक्ता खर्च में कमी आई है, जिसकी वजह से साल 2015 के बाद यहां पहली बार आर्थिक मंदी आई है। 

विज्ञापन


इस स्थिति से उबरने के लिए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की कैबिनेट ने बुधवार को 31.91 ट्रिलियन येन (296 बिलियन डॉलर) के दूसरे बजट को सहमति दे दी। इस पैकेज में छोटे व्यवसायों और चिकित्सा कर्मियों के लिए नकद मदद जैसे प्रावधान शामिल हैं। आबे ने बुधवार को कहा, दुनिया के सबसे बड़े राहत पैकेज के साथ हम जापानी अर्थव्यवस्था की रक्षा करेंगे। यह पैकेज जापान की जीडीपी का करीब 40 फीसदी है।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को शिंजो आबे ने कहा था कि उनकी सरकार कोविड-19 के दुष्प्रभाव से कंपनियों को बचाने के लिए एक लाख अरब येन (930 अरब डॉलर) का एक और प्रोत्साहन पैकेज पेश करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना के चलते लागू देशव्यापी आपातकाल की समाप्ति की भी घोषणा की थी। इसके साथ ही टोक्यो समेत बचे पांच प्रांतों में से भी कोविड-19 आपातकाल से जुड़ी पाबंदियां हटा ली गई थीं।।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने इससे पहले एक लाख 17 हजार अरब येन के राहत पैकेज की घोषणा की थी। बता दें कि जापान में कोरोना वायरस के अब तक 16,623 मामले आ चुके हैं, इनमें से 8,534 लोग ठीक हो चुके हैं और 6,262 सक्रिय मरीज हैं। देश में कोरोना से अभी तक 846 लोगों की मौत हुई है। यहां अमेरिका और यूरोप जैसे हालत नहीं बने हालांकि दुनिया की यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed