Japan Airlines Cyber Attack: जापान एयरलाइंस पर बड़ा साइबर हमला; विमान सेवा प्रभावित, टिकटों की बिक्री भी रुकी
Japan Airlines Cyber Attack: एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए टिकटों की बिक्री को रोक दिया गया है। यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए एयरलाइंस को खेद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Japan Airlines Cyber Attack: जापान एयरलाइंस पर गुरुवार सुबह बड़ा साइबर हमला हुआ। साइबर हमलावरों की इस करतूत की वजह से बड़ी संख्या में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। बताया गया कि फिलहाल टिकटों की बिक्री भी रोक दी गई है। साइबर हमला सुबह स्थानीय समयानुसार 7.24 बजे के आसपास हुआ। इस वजह से एयरलाइंस की पूरी व्यवस्था ही चरमरा गई।
एयरलाइंस के प्रवक्ता की ओर से साइबर हमले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए टिकटों की बिक्री को रोक दिया गया है। यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए एयरलाइंस को खेद है। जापान एयरलाइंस देश की दूसरी सबसे बड़ी विमानन कंपनी है।
【ネットワーク機器不具合に関するお知らせ 10:00現在】
— JAL 運航情報【公式】 (@JAL_flight_info) December 26, 2024
8:56に障害の原因となっている要因を特定し、対処いたしました。現在システムの復旧状況を確認中です。また本日出発する国内線、国際線ともに販売を停止しております。ご迷惑をおかけしておりますことをお詫び申し上げます。
साइबर हमले की पुष्टि
एयरलाइंस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हमें साइबर हमले का पता चला है। हम सिस्टम को ठीक करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। हम लगातार रिकवरी स्टेटस पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों सेवाएं प्रभावित हैं। हमें इस असुविधा के लिए खेद है। जापान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साइबर हमले की वजह से जापान एयरलाइंस की नौ घरेलू उड़ानों में देरी की खबर आ रही है। यह संख्या अभी बढ़ भी सकती है।
पहले भी हुए साइबर हमले
इससे पहले 2022 में एक साइबर हमले ने टोयोटा आपूर्तिकर्ता के संचालन को बाधित कर दिया था। इससे दुनिया की शीर्ष वाहन निर्माता कंपनी को अपने घरेलू संयंत्रों में पूरे एक दिन के लिए उत्पादन को निलंबित करना पड़ा था। हाल ही में जून में लोकप्रिय जापानी वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म निकोनिको को बड़े पैमाने पर साइबर हमले के कारण अपनी सेवाओं को निलंबित करना पड़ा था। वहीं, साल की शुरुआत में सिएटल-टैकोमा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (SEA) पर भी इसी तरह की गड़बड़ी हुई थी। इस साइबर हमले के कारण कथित तौर पर सिएटल के बंदरगाह पर इंटरनेट और वेब सिस्टम आउटेज हुआ था।