फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Janet Yellen said US importing more from key partners like India

US: ‘चीन पर निर्भरता कम करने और भारत जैसे साझेदारों से आयात बढ़ाने पर जाेर’, अमेरिकी वित्त मंत्री का बयान

Fri, 03 Nov 2023 08:51 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 03 Nov 2023 08:51 AM IST
सार

जेनेट येलेन ने कहा कि अमेरिका और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के बीच व्यापार पिछले एक दशक में लगातार बढ़ा है। पिछले साल यह 2.28 अरब डॉलर पर पहुंचा था। महामारी में गिरावट के बावजूद 2019 में इसमें 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन
Janet Yellen said US importing more from key partners like India
अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट एल येलेन - फोटो : Social Media

विस्तार

वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने कहा कि अमेरिका हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध है, जो स्वतंत्र और खुला है। साथ ही अमेरिका अपना व्यापार भारत, वियतनाम और मैक्सिको जैसे देशों के साथ बढ़ा रहा है और चीन पर अपनी निर्भरता कम कर रहा है।  

विज्ञापन

एपीईसी के मंच का करेंगी नेतृत्व

येलेन ने कहा कि वह राष्ट्रपति बाइडन के साथ कैलिफोर्निया में इस महीने के अंत में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) के मंच का नेतृत्व करेंगी। उन्होंने कहा, 'बाइडन प्रशासन हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति एक ऐसा रुख अपना रहा है, जो संबंधों को आगे बढ़ाएगा और हमारे साथ-साथ दुनिया के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होगा।' उन्होंने आगे कहा, 'अमेरिका हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध है जो स्वतंत्र व खुला, जुड़ा हुआ, समृद्ध, सुरक्षित और लचीला हो।’

विज्ञापन

चुनौतियों से निपटने का काम कर रहा 

अमेरिका की वित्त मंत्री ने कहा कि बाइडन प्रशासन चुनौतियों से निपटने और अवसरों का लाभ उठाने के लिए काम कर रहा है। इसके अलावा, आर्थिक एकीकरण को गहरा कर रहा है और तकनीकी परिवर्तन का उपयोग कर रहा है। वहीं, वित्त मंत्री ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका की आर्थिक रणनीति को प्रदर्शित करने के लिए तीन प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला: व्यापार और निवेश बढ़ाना, आर्थिक लचीलेपन को मजबूत करना और वैश्विक चुनौतियों पर सहयोग करना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका हिंद-प्रशांत देशों व्यापार…

उन्होंने कहा, 'सबसे पहले बाइडन प्रशासन हिंद-प्रशांत देशों के साथ हमारे व्यापार और निवेश का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। अमेरिका और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के बीच व्यापार पिछले एक दशक में लगातार बढ़ा है। पिछले साल यह 2.28 अरब डॉलर पर पहुंचा था। महामारी में गिरावट के बावजूद 2019 में इसमें 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। ऑटो पार्ट्स से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के क्षेत्रों में हमारा देश भारत और वियतनाम जैसे प्रमुख भागीदारों के साथ-साथ मैक्सिको से अधिक आयात कर रहा है और चीन पर निर्भरता कम कर रहा है।'

और कोई विकल्प भी नहीं

उन्होंने आगे कहा कि हमारे समय की तत्काल वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए हिंद-प्रशांत के साथ आर्थिक जुड़ाव की आवश्यकता है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र जलवायु परिवर्तन के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील है। इस क्षेत्र की अधिकांश आबादी महासागरों पर निर्भर है और प्रशांत द्वीप समूह समुद्र के स्तर में वृद्धि के कारण भूमि खोने की बढ़ती संभावना का सामना कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य इन चुनौतियों से निपटना है। इसके अलावा और कोई विकल्प भी नहीं है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed