फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jamal Khashoggi was dissolved after he was murdered and dismembered in the Saudi consulate

पत्रकार खशोगी की मौत से जुड़ा खौफनाक सच आया सामने, हत्या के बाद इस तरह किया दफन

Sat, 03 Nov 2018 08:48 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
Jamal Khashoggi was dissolved after he was murdered and dismembered in the Saudi consulate
जमाल खशोगी

सऊदी अरब के दूतावास में वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले से जुड़ा एक सच सामने आया है। दूतावास में एक महीने पहले पत्रकार को मारने के बाद उनके शव को गायब कर दिया गया था। यह बातें तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के सलाहकार ने शुक्रवार को बताईं। तुर्की के अधिकारी ने वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि अधिकारी इस थ्योरी पर काम कर रहे हैं कि शव को एसिड में डालकर डिसॉल्व (खत्म) कर दिया गया है। 

विज्ञापन


रेसेप तैयप एर्दोगन के सलाहकार यासिन एकते ने कहा, 'हमें यह पता चला है कि उन्होंने शव के केवल टुकड़े-टुकड़े नहीं किए थे बल्कि एसिड में डालकर शव को खत्म कर दिया था। हमें मिली लेटेस्ट जानकारी के अनुसार उन्होंने शव के टुकड़े इसलिए किए थे ताकि उसे डिसॉल्व करने में आसानी हो।' पत्रकार की मौत पर सऊदी अरब को अतंरराष्ट्रीय दवाब का सामना करना पड़ रहा है। खशोगी को इसलिए मारा गया क्योंकि वह सत्ता के खिलाफ हो गए थे।   
विज्ञापन


तुर्की के प्रमुख अभियोजक ने बुधवार को पहली बार इस बात की पुष्टि की थी कि दूतावास में प्रवेश करते ही खशोगी की 2 अक्तूबर को गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उनके शव के टुकड़े किए गए और उसे डिसॉल्व कर दिया गया। पूरी योजना के तहत इस काम को अंजाम दिया गया। अखते ने कहा, 'उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि शरीर का कोई भी निशान बच न जाए। ऐसा अभियोजक के बयान से स्पष्ट है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमाल खशोगी के करीबी और तुर्की अधिकारी कहा, 'किसी निर्दोष शख्स को मारना पहला गुनाह है। शव के साथ जिस तरह का कार्य किया गया वह दूसरा गुनाह और अपमान है। अधिकारी का कहना है कि सऊदी दूतावास के बाग में एक बायोलॉजिकल सबूत मिला है। माना जा रहा है कि खशोगी को जहां मारा गया था उसके आस-पास ही उनके शव को डिसॉल्व किया गया। खशोगी के शव को दफनाया जाना जरूरी नहीं था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed