फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jaishankar met Singapore President said opportunity to deepen strategic partnership

Singapore: जयशंकर ने सिंगापुर के राष्ट्रपति से की मुलाकात, कहा- रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने का मिला अवसर

Sun, 22 Oct 2023 02:33 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: यशोधन शर्मा Updated Sun, 22 Oct 2023 02:33 AM IST
सार

विदेश मंत्री ने सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से मुलाकात की और उन्हें उनकी हालिया चुनाव जीत पर बधाई देते हुए कहा कि यह यात्रा भारत और सिंगापुर के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने का अवसर प्रदान करती है। 

विज्ञापन
Jaishankar met Singapore President said opportunity to deepen strategic partnership
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से मुलाकात की और भारत तथा सिंगापुर के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने शनिवार को सिंगापुर की अपनी तीन दिवसीय यात्रा का समापन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इससे भारत और के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने का अवसर मिला है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति से मिलकर दी बधाई
बयान में कहा गया कि विदेश मंत्री ने सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से मुलाकात की और उन्हें उनकी हालिया चुनाव जीत पर बधाई देते हुए कहा कि यह यात्रा भारत और सिंगापुर के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने का अवसर प्रदान करती है। 
विज्ञापन


जयशंकर ने उप प्रधान मंत्री और वित्त मंत्री लॉरेंस वोंग से भी मुलाकात की और फिनटेक, डिजिटलीकरण, हरित अर्थव्यवस्था, कौशल विकास और खाद्य सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के पहचाने गए स्तंभों में भागीदारी को गहरा करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। जयशंकर ने वरिष्ठ मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा के समन्वय मंत्री टीओ ची हेन से भी मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगापुर के विदेश मंत्री से भी मिले जयशंकर
विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन के साथ भी जयशंकर ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी हित के द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। वह रक्षा मंत्री एनजी इंग हेन से भी मिले और अपनी बातचीत के दौरान दोनों ने करीबी द्विपक्षीय रक्षा जुड़ाव को स्वीकार किया और इसे आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्धता जताई। 


विदेश मंत्री ने सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा करने के लिए व्यापार और उद्योग मंत्री गण किम योंग के साथ एक सार्थक बैठक की। उन्होंने भारत-सिंगापुर द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए गृह मंत्री और कानून मंत्री के षणमुगम से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed