फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jai Sri Ram Vande Mataram slogans raised in Tokyo when Defence Minister Rajnath Singh arrives

राजनाथ सिंह के टोक्यो पहुंचने पर लगे थे जय श्री राम, वंदे मातरम के नारे, सामने आया वीडियो

Thu, 05 Sep 2019 06:06 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Thu, 05 Sep 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Jai Sri Ram Vande Mataram slogans raised in Tokyo when Defence Minister Rajnath Singh arrives
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्विपक्षीय वार्ता के लिए जापान और दक्षिण कोरिया के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। सोमवार को जब वह जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे थे उस दौरान 'जय श्री राम', 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगे थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन




रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने पांच दिवसीय दौरे के दौरान आज दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में डिफेंस डायलॉग के विशेष सत्र को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है भारत ने कभी किसी देश पर पहले हमला नहीं किया। मगर हम अपनी सुरक्षा में मजबूत कदम उठाने से भी परहेज नहीं करेंगे। हमरा उद्देश्य हर हाल में देश की सुरक्षा को मजबूत करना है। भारत की रक्षा कूटनीति इस रणनीति का मुख्य स्तंभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबोधन के दौरान राजनाथ ने भारत में सदियों से प्रचलित पांच सिद्धांतो का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'यदि हम सम्मान, संवाद, शांति, सहयोग और समृद्धि के विचारों पर काम करें, तो हमें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में जो देश आपसी सौहार्द के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें हर देश में जाने का अवसर उपलब्ध कराना जाना चाहिए। इसके अलावा समुद्री और हवाई क्षेत्र में पहुंचने का समान अधिकार दिया जाना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed