फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jack Ma set up Alibaba Group Chinese multinational company, step down on 55th birthday as chairman

जैक मा ने शिक्षक से बनाई 421 अरब डॉलर की कंपनी, 55वें जन्मदिन पर रिटायर होकर पढ़ाएंगे

Tue, 10 Sep 2019 04:26 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Tue, 10 Sep 2019 04:26 AM IST
सार

  • अलीबाबा के संस्थापक व चेयरमैन जैक मा अपने 55वें जन्मदिवस पर कर सकते हैं रिटायरमेंट की घोषणा
  • अंग्रेजी के अध्यापक रहे जैक की 60 हजार डॉलर में बनाई कंपनी आज 421 अरब डॉलर की
  • चीनी सप्लायरों को विदेशी थोक कारोबारियों से जोड़ने के लिए बनाई थी अलीबाबा कंपनी

विज्ञापन
Jack Ma set up Alibaba Group Chinese multinational company, step down on 55th birthday as chairman
Jack Ma - फोटो : FILE PHOTO

विस्तार

चीन के सबसे अमीर व्यक्ति और ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के संस्थापक व चेयरमैन जैक मा मंगलवार को अपने 55वें जन्मदिवस पर रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं। इस दौरान वे कंपनी की बागडोर नई पीढ़ी को सौंपने के बारे भी जानकारी देंगे। पेशे से अंग्रेजी के अध्यापक रहे जैक की 60 हजार डॉलर में बनाई कंपनी आज 421 अरब डॉलर की हो चुकी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


यह माना जा रहा है कि वे भविष्य में कंपनी की बागडोर सीईओ डेनियल जेंग और सह संस्थापक व वाइस-चेयरमैन जोसफ साइ के हाथ में सौंप सकते हैं। वहीं जैक पूर्व में अपनी रिटायरमेंट को लेकर कह चुके हैं कि वे बिल गेट्स से प्रभावित हैं और उन्हीं की तरह रिटायर होना चाहते हैं। दूसरी ओर बड़ी कंपनियों के नेतृत्व बदलने पर कंपनी के शेयर की कीमतों पर असर होता है, लेकिन अलीबाबा के मामले में ऐसा नहीं हुआ है। इसकी वजह उनके द्वारा कंपनी को दी गई ऊंचाई और पहचान है। उन्हें चीन की अर्थव्यवस्था, ऑनलाइन कारोबार और इंटरनेट में योगदान के लिए जाना जाता है।  रिटयरमेंट के बाद वे न केवल खुद शिक्षण कार्य करेंगे, बल्कि अपनी संपत्ति में से 41 अरब डॉलर का दान भी शिक्षण संस्थानों को करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

66 हजार स्थायी कर्मचारी

जैक ने 1999 में चीनी सप्लायरों को विदेशी थोक कारोबारियों से जोड़ने के लिए अलीबाबा कंपनी बनाई थी। इसे 18 लोगों के साथ हांगजोऊ शहर में एक अपार्टमेंट में 60 हजार डॉलर की पूंजी से शुरू किया था। कंपनी ने रिटेल कंपनियों को सामान बेचने से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं और ई-कॉमर्स में नए कीर्तिमान रचे। बीस वर्ष में स्थायी कर्मचारियों की संख्या 66 हजार के करीब पहुंच गई।

सप्लायरों के लिए बनाई थी कंपनी आज 7.5 करोड़ उपभोक्ता

इसके जरिए चीन में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को भी जोड़ा गया, आज हर महीने करीब 7.5 करोड़ लोग अलीबाबा पर खरीदारी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed