फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ivanka Trump saya, Sushma Swaraj Was a Champion for Women in India and Across the Globe

भारत ही नहीं विश्वभर की महिलाओं की चैम्पियन थीं सुषमा स्वराज: इवांका ट्रंप

Thu, 08 Aug 2019 08:49 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 08 Aug 2019 08:49 AM IST
सार

  • इवांका ट्रंप ने सुषमा स्वराज के निधन पर जताया शोक
  • भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंध को लेकर कई बार मिले थे दोनों नेता
  • इवांका ट्रंप ने महिलाओं समेत कई मुद्दों को लेकर स्वराज से मुलाकात की थीं
  • अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भी जताया दुख

विज्ञापन
Ivanka Trump saya, Sushma Swaraj Was a Champion for Women in India and Across the Globe
सुषमा स्वराज और इवांका ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वरिष्ठ सलाहकार और उनकी बेटी इवांका ट्रंप ने कहा है कि पूर्व विदेश मंत्री भारत और दुनियाभर में महिलाओं की चैम्पियन थीं।
विज्ञापन


स्वराज का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार रात को नयी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में देहांत हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। इवांका ट्रंप ने बुधवार दोपहर को ट्वीट कर लिखा, 'पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के देहांत से भारत ने एक स्नेही और समर्पित नेता और जनसेवक खो दिया। सुषमा स्वराज भारत और दुनियाभर में महिलाओं के लिए चैम्पियन थीं और उन्हें जानना सम्मान की बात है।'
विज्ञापन

 


इवांका ट्रंप ने महिलाओं समेत कई मुद्दों को लेकर स्वराज से मुलाकात की थीं। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि मेरी मित्र और भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं।

उन्होंने ट्वीट किया, 'वह एक मजबूत साझेदार थीं जो हमारी इस राय से इत्तेफाक रखतीं थी कि एक अधिक लोकतांत्रिक विश्व अधिक शांतिपूर्ण होता है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और भारत के लोगों के साथ हैं।' 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed