{"_id":"659112b603744960bc01f895","slug":"italy-pm-giorgia-meloni-named-man-of-the-year-by-libero-quotidiano-write-sho-know-how-to-fight-triggered-row-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Giorgia Meloni: 'वे लड़ना जानती हैं', इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी चुनी गईं 'मैन ऑफ द ईयर', हो गया विवाद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Giorgia Meloni: 'वे लड़ना जानती हैं', इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी चुनी गईं 'मैन ऑफ द ईयर', हो गया विवाद
Sun, 31 Dec 2023 02:15 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 31 Dec 2023 02:15 PM IST
सार
जॉर्जिया मेलोनी की तारीफ में अखबार ने अपने लेख में लिखा कि 'युद्ध के इस समय में, हमने ऐसी नेता को चुना है, जिसने दिखाया है कि वह लड़ाई लड़ना जानती हैं।'
विज्ञापन
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को इटली के एक अखबार ने मैन ऑफ द ईयर (Man of the Year) चुना है। हालांकि इस पर विवाद भी शुरू हो गया है। कई महिला अधिकार कार्यकर्ताओं और संगठनों ने इसे पुरुष सत्तात्मक सोच से जोड़ दिया है। उनका कहना है कि जॉर्जिया मेलोनी को अपनी ताकत दिखाने के लिए पुरुष कहे जाने की जरूरत नहीं है।
जॉर्जिया मेलोनी की तारीफ में ये लिखा गया
इटली के मिलान से प्रकाशित होने वाले अखबार लिबेरो क्वांटिडियानो (Libero Quotidiano) ने इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (46 वर्षीय) की तारीफ करते हुए उन्हें मैन ऑफ द ईयर बताया है। जॉर्जिया मेलोनी की तारीफ में अखबार ने अपने लेख में लिखा कि 'युद्ध के इस समय में, हमने ऐसी नेता को चुना है, जिसने दिखाया है कि वह लड़ाई लड़ना जानती हैं।' अखबार लिखता है कि 'लिबेरो के लिए जॉर्जिया मेलोनी 'मैन ऑफ द ईयर' हैं क्योंकि उन्होंने अलग सोच अपनाकर लिंग को लेकर चल रही लड़ाई जीती। उन्होंने पुरुषों के अहंकार को तोड़ा और महिलाओं की पराजयवाद की भावना को भी खत्म किया। उन्होंने ना सिर्फ कांच की छत को तोड़ा बल्कि उसे हमेशा के लिए खत्म कर दिया है।' लिबेरो क्वोटिडियानो एक दक्षिणपंथी विचारधारा वाला अखबार है। वहीं पीएम जॉर्जिया मेलोनी भी दक्षिणपंथी नेता मानी जाती हैं।
जॉर्जिया मेलोनी को 'मैन ऑफ द ईयर' चुने जाने पर हुआ विवाद
जॉर्जिया मेलोनी को मैन ऑफ द ईयर चुने जाने पर विवाद भी हो रहा है। कई विपक्षी नेताओं और महिला अधिकार संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई है। इटली की सेंटर लेफ्ट डेमोक्रेटिक पार्टी की सचिव एली सलेन का कहना है कि 'अब एक दक्षिणपंथी अखबार हमें बता रहा है कि राजनीति और सत्ता सिर्फ पुरुषों के लिए है। मुझे लगता है कि यह आत्मसमर्पण जैसा है।' इटली की एक अन्य विपक्षी नेता का कहना है कि यह 'पुरुष सत्ता की पुष्टि' है।
विज्ञापन
जॉर्जिया मेलोनी अक्तूबर 2022 में इटली की प्रधानमंत्री चुनी गईं थी। वह दक्षिणपंथी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली की नेता हैं। यह पार्टी पारंपरिक पारिवारिक मूल्यों की समर्थक है और अप्रवासियों के खिलाफ है। साथ ही यह पार्टी गर्भपात, समलैंगिक विवाह के भी खिलाफ है।