फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Italy lockdown extended Donald Trump warns USA of having more than two lakh deaths

इटली में लंबा चलेगा लॉकडाउन, ट्रंप बोले- अमेरिका में दो लाख तक हो सकती है मरने वालों की तादाद

Tue, 31 Mar 2020 07:14 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 31 Mar 2020 07:14 AM IST
विज्ञापन
Italy lockdown extended Donald Trump warns USA of having more than two lakh deaths
कोरोनावायरस - फोटो : पीटीआई

अमेरिका में कोरोना वायरस के कहर से हालात बुरी तरह से बिगड़ते जा रहे हैं। मात्र दो दिन में मौतों का आंकड़ा दुगना होने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कोरोनावायरस को लेकर सामाजिक दूरी के नए दिशा-निर्देश जारी करते हुए इसकी अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है। उन्होंने अमेरिकियों को कहीं भी संभावित यात्रा से बचने की सलाह देते हुए कहा कि आगामी दो हफ्तों में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

विज्ञापन


अमेरिका में बिगड़ते हालातों को देखते हुए ट्रंप अपने पुराने दिशा-निर्देशों से पीछे हट गए हैं। उन्होंने सलाहकारों के आंकड़ों का हवाला देते हुए यहां तक कहा कि यदि कोरोना वायरस के प्रसार को धीमा करने के लिए आक्रामक कार्रवाई की जाए तो भी दो लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी से मारे जा सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि प्रतिबंध जारी रहना चाहिए चाहे आगामी दिनों में कितने ही लोगों को बलिदान देना पड़े। उन्होंने नए दिशा-निर्देशों में कहा कि शायद जरूरी हुआ तो अगले माह तक या संभवत: जून तक दस लोग एक समूह में एकत्रित न हों, गैर-संभावित यात्रा से बचें, कान पर जाने या बार-रेस्तरां में भोजन करने से बचें।

विज्ञापन

जून तक उबर सकता है अमेरिका

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शन डिसीज के निदेशक डॉ. एंथनी फॉसी का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में अमेरिका में लाखों लोग कोविड-19 की चपेट में आ सकते हैं और यह वायरस एक से दो लाख लोगों की मौत का कारण बन सकता है। सलाहकारों की चेतावनी के बाद ट्रंप को उम्मीद है कि अमेरिका इस संकट से जून तक उबर जाएगा लेकिन आगामी दो हफ्तों में सर्वाधिक मौतें हो सकती हैं।


जापानी कॉमेडियन केन का निधन
जापान के कॉमेडियन केन शिमुरा ने कोरोना से दम तोड़ दिया। केन 70 वर्ष के थे और 70 के दशक के सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन रहे।

इटली में लंबा चलेगा लॉकडाउन
इटली में बढ़ते कोरोनावायरस के मामलों को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री गिउसेप कोंटे की सरकार ने कहा है कि इटली के नागरिक बहुत लंबे समय तक लॉकडाउन के लिए तैयार रहें। सरकार ने कहा है कि आर्थिक चुनौतियों और दैनिक जीवन की मुश्किलों के बावजूद यहां लॉकडाउन को धीरे-धीरे ही हटाया जाएगा। बता दें कि इटली में कोविड-19 से पिछले चौबीस घंटे में 756 लोगों की मौत हो चुकी हैै। देश में कोरोनावायरस से अब तक 10 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं, जबकि 97 हजार से ज्यादा लोग इसके संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। फिलहाल करीब 4,000 लोग वेंटिलेटर पर जीवन बचाने का संघर्ष कर रहे हैं। क्षेत्रीय मामलों के मंत्री फ्रांसेस्को बोकिया ने बताया कि 3 अप्रैल को खत्म होने वाले लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा। एजेंसी

37000 से अधिक की मौत, दो-तिहाई यूरोप में
पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका कोराना वायरस का सबसे ज्यादा कहर यूरोप में टूटा है। दुनिया में अब तक कोरोना से 37000 से अधिक लोगों की मौत हुई है, जिनमें से दो-तिहाई यूरोप के ही हैं। हालांकि संक्रमित मरीजों के मामले में अमेरिका सबसे ऊपर है। जहां कुल 1,44,410 मरीज मिले हैं, जिनमें से 2,600 की मौत हो चुकी है और 4,573 ठीक हो चुके हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा जनहानि इटली मेें हुई है, जहां इस बीमारी से 10,779 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 97,689 लोग संक्रमित मिले हैं। स्पेन में एक दिन में 5,085 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों की संख्या 85,195 हो गई है। जबकि 537 नई मौत के साथ मृतकों की संख्या 7,340 हो गई है। चीन जहां से इस बीमारी की शुरुआत हुई थी वहां अब तक 81,470 मरीज मिले हैं। इनमें से 75,700 इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं और 3,304 की मौत हो चुकी है। जर्मनी में एक दिन में 19 लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 560 पहुंच गया। वहीं, देश में 63,929 संक्रमित मिले हैं। ईरान में भी 41 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। इनमें से 2,757 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 13,911 ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed