फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Italy: For the first time in the Parliament of Italy, the female MP breastfed her child, all parties supported

Italy: इटली की संसद में पहली बार महिला सांसद ने बच्चे को कराया स्तनपान, सभी पार्टियों ने किया समर्थन

Thu, 08 Jun 2023 01:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 08 Jun 2023 01:32 PM IST
सार

पिछले साल नवंबर में संसदीय नियम पैनल ने महिला सांसदों को अपने बच्चों के साथ चेंबर में प्रवेश करने और उन्हें एक साल तक ब्रेस्टफीड कराने की अनुमति दी थी। 

विज्ञापन
Italy: For the first time in the Parliament of Italy, the female MP breastfed her child, all parties supported
Gilda Sportiello - फोटो : Social Media

विस्तार

इटली में एक महिला सांसद ने पहली बार संसद में अपने बच्चे को स्तनपान (ब्रेस्टफीड) कराया। सासंद जिल्डा स्पोर्टियेलो ने संसद के चेंबर में अपने बेटे को ब्रेस्टफीड करा रही थी, जिसे देख सभी सांसदों ने तालियां बजाकर उनके इस कदम का स्वागत किया। 
विज्ञापन


कई देशों में इसे सामान्य माना जाता है, लेकिन इटली जैसे पुरुष प्रधान देश में यह पहली बार हुआ है। संसदीय सत्र की अध्यक्षता करते हुए जियोर्जियो मुले ने कहा- 'ऐसा पहली बार हुआ है। जिल्डा स्पोर्टियेलो को स्वतंत्र, लंबी और शांतिपूर्ण जीवन के लिए शुभकामनाएं। अब हम धीरे बोलेंगे।' 
विज्ञापन


पिछले साल नवंबर में संसदीय नियम पैनल ने महिला सांसदों को अपने बच्चों के साथ चेंबर में प्रवेश करने और उन्हें एक साल की उम्र तक बच्चे को ब्रेस्टफीड कराने की अनुमति दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पोर्टियेलो ने कहा- 'समय न मिलने की वजह से कई महिलाओं ने अपने बच्चों को स्तनपान कराना बंद कर दिया है। ऐसा करना उनकी इच्छा नहीं थी, लेकिन काम की वजह से उन्हें ऐसा करना पड़ता है।'


पिछले साल अक्तूबर में दो तिहाई पुरुष सांसदों के बीच जियोर्जिया मिलोनी ने इटली की प्रथम महिला प्रधानमंत्री के तौर पर पदभार संभाला था। बुधवार को स्पोर्टियेलो द्वारा संसद में बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराना इटली के लिए नया था। 13 साल पहले लाइसिया रोनजुली ने स्ट्रासबर्ग में यूरोपियन सांसद में अपनी बेटी को स्तनपान कराया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed