{"_id":"6797c19dcfd9340ab602a6c7","slug":"it-is-responsibility-of-each-nation-to-take-back-their-citizens-who-are-illegally-living-in-us-trump-admn-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'अवैध रूप से रह रहे अपने नागरिकों को वापस लेना हरेक देश की जिम्मेदारी', ट्रंप प्रशासन का बड़ा बयान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'अवैध रूप से रह रहे अपने नागरिकों को वापस लेना हरेक देश की जिम्मेदारी', ट्रंप प्रशासन का बड़ा बयान
Mon, 27 Jan 2025 10:55 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 27 Jan 2025 10:55 PM IST
सार
US: अवैध प्रवासियों को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह हर देश की जिम्मेदारी है कि वह अपने नागरिकों गंभीरता और शीघ्रता से वापस ले, जो अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो
- फोटो : X / @marcorubio
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रंप प्रशासन ने सोमवार को कहा कि यह प्रत्येक देश की जिम्मेदारी है कि वह अपने उन नागरिकों को गंभीरता और शीघ्रता से वापस बुलाए, जो अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक बयान में कहा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि उनके प्रशासन के तहत अमेरिका को अब बेवकूफ नहीं बनाया जाएगा और न ही इसका फायदा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
रुबियो ने कहा, यह हर देश की जिम्मेदारी है कि वह अपने नागरिकों गंभीरता और शीघ्रता से वापस ले, जो अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं। उनका यह बयान उस घटना के एक दिन बाद आया, जिसमें अवैध प्रवासियों को अमेरिका से कोलंबिया वापस भेजने की प्रक्रिया पर विवाद हुआ। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने अमेरिकी सैन्य विमानों को कोलंबियाई प्रावसियों को लेकर उड़ान भरने की अनुमति दी थी। लेकिन विमान हवा में उड़ने के बाद उन्होंने अनुमति रद्द कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद ट्रंप ने पेट्रो के इस फैसले को अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे के रूप में बताया और तुरंत जवाबी कार्रवाई की घोषणा की। उन्होंने कोलंबिया से आने वाली वस्तुओं पर 25 फीसदी शुल्क और वीजा प्रतिबंध लागने का आदेश दिया, जिसे एक हफ्ते में बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, कोलंबिया सरकार ने भी तत्काल जवाब दिया और कहा कि वह अमेरिका से अपने नागरिकों को सम्मानजनक तरीके से वापस भेजने के लिए राष्ट्रपति का विमान भेजेगी। बाद में व्हाइट हाउस ने बताया कि कोलंबिया ने ट्रंप की सभी शर्तों को स्वीकार कर लिया है, जिसमें अमेरिका से निर्वासित प्रवासियों को बिना किसी देरी और शर्त के स्वीकार करना शामिल है।
अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) के मुताबिक, 2022 में अमेरिका में करीब 1.1 करोड़ प्रवासी अवैध तरीके से रह रहे थे, जिनमें सबसे अधिक संख्या मेक्सिको से थी। भारत से अवैध प्रवासियों की संख्या में 2018 और 2022 के बीच काफी कमी आई है, जो 4.8 लाख से घटकर 2.2 लाख हो गई। अमेरिका में अवैध प्रवासियों के लिए कैलिफोर्निया और टेक्सस प्रमुख राज्य बने हुए हैं।