फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   It is in america interest to assist the rise of India, US think tank

भारत के विकास में मदद करना अमेरिका के हित में है: अमेरिकी थिंक टैंक

Fri, 19 Feb 2021 01:54 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 19 Feb 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
It is in america interest to assist the rise of India, US think tank
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

अमेरिका के शीर्ष थिंक टैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीनी अधिनायकवाद के प्रभाव को शीघ्र रोकना चाहिए और इसका एक अपेक्षाकृत कम लागत वाला तरीका यह है कि भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में चीन का बड़ा प्रतिद्वंद्वी बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

विज्ञापन


वाशिंगटन डीसी स्थित थिंक टैंक हडसन इंस्टीट्यूट ने अपनी ताजा रिपोर्ट बाइडन प्रशासन के लिए अमेरिका और भारत का व्यापार एजेंडा में कहा कि भारत को अमेरिकी कॉरपोरेशन के साथ बेहतर संबंध बनाने का लक्ष्य रखना चाहिए क्योंकि अमेरिकी निवेश में बढ़ोतरी और व्यापार संबंधों में और सुधार होने से चीन के उदय से निपटने में अमेरिका-भारत सहयोग की संभावनाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन


हुसैन हक्कानी और अपर्णा पांडे द्वारा लिखित रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के उदय में सहायता करना अमेरिका के हित में है।

इसमें कहा गया है कि अमेरिका को चीनी अधिनायकवाद के प्रभाव को शीघ्र एवं अकसर रोकना चाहिए और इसका एक अपेक्षाकृत कम लागत वाला तरीका यह है कि भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में चीन का बड़ा प्रतिद्वंद्वी बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। रिपोर्ट में भारत से संरक्षणवाद की नीति को त्यागने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed