{"_id":"6644132868c0d0fcfc0df1a5","slug":"issue-of-pakistan-occupied-kashmir-echoed-in-uk-several-died-in-firing-so-far-public-anger-continues-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: ब्रिटेन में गूंजा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का मुद्दा; गोलीबारी में अब तक तीन की मौत, जनाक्रोश जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: ब्रिटेन में गूंजा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का मुद्दा; गोलीबारी में अब तक तीन की मौत, जनाक्रोश जारी
Wed, 15 May 2024 07:14 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, लंदन/इस्लामाबाद।
एजेंसी, लंदन/इस्लामाबाद।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 15 May 2024 07:14 AM IST
सार
UK: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जनाक्रोश अब भी जारी है। पीएम शहबाज शरीफ द्वारा क्षेत्र में विकास के लिए 23 अरब रुपये मंजूर करने के बाद भी लोग शांत नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
पीओके में प्रदर्शन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीओके में बढ़ते असंतोष के बाद यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी के सदस्यों ने ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड में पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के बाहर विरोध-प्रदर्शन शुरू किए। इस दौरान पार्टी नेताओं ने पीओके व गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों के संघर्ष के लिए अपना समर्थन जताया।
विज्ञापन
सरकारी मदद के बाद भी आक्रोश, फायरिंग में 3 लोगों की मौत
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जनाक्रोश अब भी जारी है। पीएम शहबाज शरीफ द्वारा क्षेत्र में विकास के लिए 23 अरब रुपये मंजूर करने के बाद भी लोग शांत नहीं हुए हैं। मुजफ्फराबाद में अर्धसैनिक रेंजरों से झड़प में प्रदर्शनकारियों पर आंसूगैस के गोले छोड़े गए व गोलीबारी की गई। इसमें 3 लोगों की मौत हुई, 6 घायल हो गए।
विज्ञापन
रेंजर्स 5 ट्रकों सहित 19 वाहनों के काफिले के साथ कोहाला से क्षेत्र से बाहर निकले और शोरान दा नक्का गांव के पास उन पर पत्थरों से हमला किया गया, जिसका जवाब उन्होंने आंसू गैस और गोलीबारी से दिया।
विज्ञापन