फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli strikes overnight in Gaza after hamas violate ceasefire kill 60 people local officials said

Gaza: इस्राइली हमलों में मृतकों का आंकड़ा 81 हुआ, आईडीएफ ने कहा- संघर्ष विराम अभी भी जारी; ट्रंप का मिला साथ

Wed, 29 Oct 2025 02:49 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 29 Oct 2025 02:49 PM IST
सार

एक इस्राइली अधिकारी ने कहा कि दक्षिणी गाजा में उनकी सेना पर गोलीबारी की गई थी, जिसमें इस्राइली सैनिक मारे गए थे। इसके बाद नेतन्याहू ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के लिए हमास को कड़ा जवाब देने की बात कही थी।

विज्ञापन
Israeli strikes overnight in Gaza after hamas violate ceasefire kill 60 people local officials said
गाजा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गाजा में फिर से लड़ाई छिड़ गई है और बीती रात इस्राइल ने गाजा पर हवाई हमले किए, जिसमें मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 81 हो गया है। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने ये दावा किया है। इस्राइल का ये हमला ऐसे समय हुआ हैं, जब इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास पर जोरदार हमले करने का आदेश दिया था। नेतन्याहू ने ये आदेश हमास द्वारा कथित तौर पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के बाद दिया। 
विज्ञापन


मरने वालों में कई बच्चे और महिलाएं
गाजा के दीर ए बलाह स्थित अक्सा अस्पताल के एक बयान में बताया कि बीती रात कम से कम 10 शव अस्पताल पहुंचे, जिनमें तीन महिलाएं और छह बच्चों के शव थे। दक्षिणी गाजा के खान यूनिस स्थित नासर अस्पताल ने बताया कि इलाके में पांच इस्राइली हवाई हमलों के बाद 20 शवों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से 13 शव बच्चों और दो महिलाओं के थे। मध्य गाजा स्थित अल-अवदा अस्पताल ने बताया कि उनके यहां 30 शव पहुंचे, जिनमें से 14 बच्चों के शव थे। अब ताजा जानकारी में कहा गया है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 81 हो गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: क्या कुछ बड़ा करने वाले हैं ट्रंप? तनाव के बीच पश्चिम एशिया में तैनात युद्धपोत को दक्षिण अमेरिका भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल ने हमास पर लगाया संघर्ष विराम तोड़ने का आरोप
गाजा पर हवाई हमला ऐसे समय हुआ, जब इस्राइल द्वारा हमास पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया जा रहा है। एक इस्राइली अधिकारी ने कहा कि दक्षिणी गाजा में उनकी सेना पर गोलीबारी की गई थी, जिसमें इस्राइली सैनिक मारे गए थे। इसके बाद नेतन्याहू ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के लिए हमास को कड़ा जवाब देने की बात कही थी। हमास ने सोमवार को कुछ अवशेष सौंपे थे, जिनके बारे में इस्राइल ने दावा किया कि जो बंधक पहले ही इस्राइल लौट चुका है, उसके अवशेष बताकर ये सौंपे गए थे। इसे लेकर भी इस्राइल में नाराजगी है। हालांकि गाजा में संघर्ष विराम कराने वाले अमेरिका ने इस हिंसा को कम करके आंकने की कोशिश की। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि छोटी-मोटी झड़पें जल्दी ही खत्म हो जाएंगी।

इस्राइल ने कहा- संघर्ष विराम अभी भी जारी
बीती रात गाजा पर हवाई हमले करने के बाद इस्राइली सेना ने बुधवार को बताया कि संघर्ष विराम फिर से लागू हो गया है। हालांकि इस्राइली सेना ने कहा कि अगर उन पर हमला हुआ तो वे उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। इस्राइली हमलों में गाजा में 60 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस्राइली हमलों के बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम के टूटने का खतरा पैदा हो गया था। हालांकि इस्राइली सेना ने साफ कर दिया है कि संघर्ष विराम लागू है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इस्राइली हमलों का समर्थन किया है और हमास पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के लिए जिम्मेदार ठहराया। वहीं हमास ने इस्राइली सैनिकों पर हमले की बात से इनकार किया है और इस्राइल पर ही संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed