फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli strike on residential building in Syria's Damascus several kills and many injured

Israel Strike: सीरिया के दमिश्क में इस्राइल का बड़ा हमला; सात लोगों की मौत, 11 घायल

Wed, 09 Oct 2024 06:59 AM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 09 Oct 2024 06:59 AM IST
सार

सीरियाई सरकारी मीडिया ने बताया कि दमिश्क की एक आवासीय इमारत पर इस्राइली सेना की ओर से हवाई हमला किया गया है। इस हमले में कम से कम सात लोग मारे गए और 11 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Israeli strike on residential building in Syria's Damascus several kills  and many injured
इस्राइल-लेबनान - फोटो : एएनआई

विस्तार

मध्यू पूर्व में इस्राइल लेबनान और ईरान के बीच जारी संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भी इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच भारी गोलीबारी जारी रही। इस्राइली सुरक्षा बलों ने लेबनान में अपने जमीनी सैन्य हमले का विस्तार के संकेत दिए हैं। इसी बीच इस्राइल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क पर हवाई हमला किया है। जिसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है। 
विज्ञापन


सीरियाई सरकारी मीडिया ने बताया कि दमिश्क की एक आवासीय इमारत पर इस्राइली सेना की ओर से हवाई हमला किया गया है। इस हमले में कम से कम सात लोग मारे गए और 11 लोग घायल हो गए। इस रीजन में जारी जंग के चलते इस्राइल-लेबनान सीमा पर हजारों लोगों को अपने घरों से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा है। मंगलवार को इस्राइली सेना ने कहा था कि वह जल्द ही लेबनान के दक्षिणी तटीय इलाके में ऑपरेशन शुरू करेगी। सेना ने लेबनान के लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह दी है। 
विज्ञापन


इससे पहले इस्राइल ने सोमवार को एक घंटे के भीतर साउथ लेबनान में हिजबुल्ला के 120 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया था। इन हमलों में 50 हिजबुल्ला लड़ाकों के मारे जाने की खबर है। लेबनान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, इस हमले में 10 फायर फाइटर्स (दमकलकर्मी) की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed