फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli PM Netanyahu undergoes hernia surgery; is stable and awake

Israel: इस्राइली PM नेतन्याहू की हुई हार्निया की सफल सर्जरी, डॉक्टरों ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन; कही ये बात

Mon, 01 Apr 2024 09:55 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 09:55 PM IST
सार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हार्निया की सफल सर्जरी हुई। सोमवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में डॉक्टरों ने कहा कि अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है। वे अपने परिवार के साथ बात कर पा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Israeli PM Netanyahu undergoes hernia surgery; is stable and awake
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल फोटो) - फोटो : social media

विस्तार

पिछले साल सात अक्तूबर को गाजा स्थित आतंकी समूह हमास ने इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दागे थे, जिसके बाद से दोनों के बीच भीषण युद्ध की शुरुआत है। इस्राइल लगातार गाजा में मौजूद हमास के ठिकानों को निशाना बना रहा है। इस युद्ध को लेकर दुनियाभर के देश दो भागों में बंट गए थे। जहां एक तरफ कई देश गाजा का समर्थन कर रहे हैं वहीं कुछ देश इस्राइल के साथ खड़े दिखाई दिए। चल रहे युद्ध के बीच, रविवार को इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की हर्निया की सफल सर्जरी हुई है। 
विज्ञापन


नेतन्याहू की हार्निया की सफल सर्जरी- डॉक्टर
यरुशलम के हादासाह अस्पताल एन केरेम में सर्जरी के दौरान इस्राइली पीएम नेतन्याहू को पूरी तरह से एनेस्थीसिया दिया गया था, इस दौरान उनके करीबी माने जाने वाले न्याय मंत्री यारिव लेविन कई घंटों ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में कमान संभाली थी। सोमवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में डॉक्टरों ने उनकी सफल सर्जरी की बात कही है। 
विज्ञापन


अपने परिवार से कर रहे नेतन्याहू बात- डॉक्टर
अस्पताल के जनरल सर्जरी के निदेशक प्रोफेसर एलोन पिकार्स्की ने कहा कि वह जाग रहे हैं, ठीक हो रहे हैं और अपने परिवार से बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए कहा कि हार्निया का पता शनिवार शाम को नियमित जांच के दौरान पता चला है। हालांकि बीमारी का खुलासा होने से पहले नेतन्याहू लगातार देश का दौरा कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमास युद्ध के चलते देश का कर रहे थे दौरा
प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि सर्जरी का खुलासा होने से पहले पीएम नेतन्याहू अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के तहत दौरे पर थे, जिसमें गाजा में बंधक बनाई गई महिला इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) सैनिकों के परिवारों के साथ बैठक के साथ-साथ युद्ध कैबिनेट की बैठक भी शामिल थी। गौरतलब है कि पिछले साल इस्राइली पीएम नेतन्याहू की हार्ट सर्जरी हुई थी, उस दौरान पेसमेकर लगाने के लिए उनकी सर्जरी करनी पड़ी थी। इस घटना के बाद से इस्राइल में कई लोगों के बीच सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले इस्राइली प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में काफी अटकलें लगाई गईं। पिछले महीने की शुरुआत में, फ्लू की चपेट में आने के बाद वह कई दिनों तक काम पर नहीं जा सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed