फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli officials seize AP equipment and take down live shot of northern Gaza, citing new media law

Israel: एसोसिएटेड प्रेस पर इस्राइल की कार्रवाई, कैमरा और प्रसारण उपकरण जब्त; मीडिया कानूनों के उल्लंघन का आरोप

Tue, 21 May 2024 08:08 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेरुसलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेरुसलम Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 21 May 2024 08:08 PM IST
सार

Israel: इस्राइल में समाचार संगठन एसोसिएटेड प्रेस (एपी) पर कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने एपी के कैमरा और प्रसारण उपकरण जब्त किए हैं। आरोप लगाया है कि समाचार संगठन ने नए मीडिया कानून का उल्लंघन किया है। 

विज्ञापन
Israeli officials seize AP equipment and take down live shot of northern Gaza, citing new media law
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा पट्टी का दृश्य - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइली अधिकारियों ने दक्षिणी इस्राइल में समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) पर बड़ी कार्रवाई की है। एपी से जुड़ा एक कैमरा और प्रसारण उपकरण जब्त किए गए हैं। आरोप लगाया गया है कि समाचार एजेंसी ने नए मीडिया कानूनों का उल्लंघन किया है। यह भी आरोप है कि एपी ने अल जजीरा को उत्तरी गाजा की तस्वीरें देकर कानून तोड़ा है। बता दें इस्राइल का अल जजीरा के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे भावनाओं को भड़काने के वाला चैनल करार दिया था। अल जजीरा पूरे युद्ध के दौरान गाजा में रहा और इस्राइल पर नरसंहार का आरोप लगाता रहा।

विज्ञापन


इस्राइल के अधिकारियों ने की कार्रवाई
इस्राइल में संचार मंत्रालय के अधिकारी मंगलवार दोपहर दक्षिणी शहर सडेरोट पहुंचे। यहा एसोसिएटेड प्रेस के प्रसारण उपकरणों को जब्त कर लिया। मौके पर एपी को इस्राइल के संचार मंत्री श्लोमो करही द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ एक पत्र सौंपा गया। पत्र में आरोप लगाया गया कि समाचार एजेंसी ने विदेशी प्रसारक कानून का उल्लंघन किया है। बताया गया है कि उपकरण जब्त करने से पहले एपी द्वारा उत्तरी गाजा का लाइव वीडियो प्रसारित किया जा रहा था। वीडियो में उत्तरी गाजा के ऊपर धुआं उठता हुआ दिखाया गया था। इस्राइल के संचार मंत्रालय का कहना है कि देश की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाले प्रसारणों को सीमित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने 5 मई को एसोसिएटेड प्रेस के कतर स्थित कार्यालयों को बंद करवा दिया। इसके साथ ही समाचार एजेंसी के उपकरणों को भी जब्त किया गया। 
विज्ञापन


एपी ने की कार्रवाई की कड़ी निंदा 
एपी के कॉर्पोरेट संचार के उपाध्यक्ष लॉरेन ईस्टन का कहना है कि इस्राइल की सरकार ने लाइव फीड को बंद करने और उपकरणों को जब्त करने कार्रवाई की है। उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा ‘हम इस्राइली अधिकारियों से हमारे उपकरण वापस करने का आग्रह करते हैं। हमें अपने लाइव फीड को बहाल करने दिया जाए ताकि हम दुनिया भर के हजारों मीडिया संस्थानों को गाजा के महत्वपूर्ण दृश्य प्रदान करना जारी रख सकें।’ एपी द्वारा दुनिया में कई चैनलों को वीडियो और खबरें प्रदान की जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस्राइल पर हमास के हमले में 1200 लोग मारे गए थे। इस दौरान 250 लोगों को बंधक बनाया गया था। इसके बाद से इस्राइल ने भी जवाबी कार्रवाई की और गाजा में युद्ध शुरू हुआ। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार युद्ध में अब तक 35,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed