फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli Navy captured another commander of Hezbollah, being interrogated

Israel-Hezbollah: इस्राइल की नौसेना ने हिजबुल्ला के एक और कमांडर को पकड़ा, की जा रही पूछताछ

Sat, 02 Nov 2024 08:26 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Sat, 02 Nov 2024 08:26 PM IST
सार

इस्राइल की नौसेना ने कमांडर से हिजबुल्ला के हमलों की तैयारी और मिशन के बारे में पूछताछ की है। वहीं संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल ने इस कार्रवाई में संलिप्तता से इन्कार किया है।
 

विज्ञापन
Israeli Navy captured another commander of Hezbollah, being interrogated
इस्राइल की सेना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिजबुल्ला को लगातार कमजोर करने के अपने मिशन में लगी इस्राइल की नौसेना ने अब उसके एक और कमांडर को पकड़ लिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस्राइल की नौसेना ने कमांडर से हिजबुल्ला के हमलों की तैयारी और मिशन के बारे में पूछताछ की है। वहीं संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल ने इस कार्रवाई में संलिप्तता से इन्कार किया है।

विज्ञापन


एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक इस्राइल की नौसेना ने उत्तरी लेबनान में हिजबुल्ला के कमांडर इमाद अम्हाज को पकड़ा। बताया जाता है कि अम्हाज से हिजबुल्ला के नौसैनिक अभियानों के बारे में पूछताछ की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अम्हाज लेबनानी नौसेना में भी काम करता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इस कार्रवाई में लेबनान में मौजूद संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल में शामिल जर्मन सैनिक भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


वहीं संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल ने इस्राइल नौसेना की ओर से की गई कार्रवाई में शामिल होने से इन्कार किया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल ने कहा कि लेबनान में किसी के अपहरण या किसी कानून के उल्लंघन में UNIFIL की कोई संलिप्तता नहीं है। ऐसी अफवाहों से शांति सेनाएं खतरे में पड़ जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल-हिजबुल्ला के बीच जंग क्यों है 
लेबनान में मौजूद सशस्त्र गुट हिजबुल्ला इस्राइल और हमास के बीच जारी संघर्ष में हमास का साथ दे रहा है। इसे लेकर इस्राइली और हिजबुल्ला के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। इस्राइली ने युद्ध के नए चरण की ऐलान किया है जिसका उद्देश्य हिजबुल्ला को सीमा से पीछे धकेलना है, ताकि उत्तरी इस्राइली से विस्थापित हजारों लोग वापस लौट सकें। लेबनान में लगातार इस्राइली हमले हो रहे हैं हमलों में हिजबुल्ला के प्रमुख नसरल्ला समेत कई बड़े नेताओं की मौत हो चुकी है। हिजबुल्ला का गठन ईरान के समर्थन से हुआ था और इसके ईरान के साथ वित्तीय और सैन्य संबंध भी हैं। हिजबुल्ला उस संगठन का हिस्सा है जिसे ईरान अपने 'विरोध की धुरी' कहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed