फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli hostage Inbar Haiman abducted from music festival murdered while in captivity

Israel: म्यूजिक फेस्ट से बंधक बनाई गई इनबर हैमन की हमास ने की हत्या, बाइक से घसीटे जाने का वीडियो हुआ था वायरल

Mon, 18 Dec 2023 09:30 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 18 Dec 2023 09:30 AM IST
सार

हमास आतंकियों द्वारा बंधक बनाए जाने के बाद इनबर भागने की कोशिश की थी। उसके दो दोस्त भागने में कामयाब हो गए, लेकिन एक वीडियो में देखा गया कि दो आतंकी उसे मोटरसाइकल से घसीटते हुए ले जा रहे थे।

विज्ञापन
Israeli hostage Inbar Haiman abducted from music festival murdered while in captivity
Inbar Haiman - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल में सात अक्तूबर को हुए हमले में हमास आतंकियों द्वारा बंधक बनाई गई एक इस्राइली महिला की हत्या कर दी गई है। बंधकों और लापता परिवार के फोरम की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है। सुपरनोवा म्यूजिक फेस्टिवल से 27 वर्षीय इनबर हायमन को बंधक बनाया गया था और इसके बाद उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन


फिलहाल इनबर की मौत के कारण का खुलासा नहीं किया गया है। उसके शव को गाजा पट्टी में होने की उम्मीद जताई जा रही है। हमले के दौरान वह म्यूजिक फेस्टिवल में काम कर रही थी। हमास आतंकियों द्वारा बंधक बनाए जाने के बाद इनबर भागने की कोशिश की थी। उसके दो दोस्त भागने में कामयाब हो गए, लेकिन एक वीडियो में देखा गया कि दो आतंकी उसे मोटरसाइकल से घसीटते हुए ले जा रहे थे।
विज्ञापन


पार्टनर ने लगाई रिहाई की गुहार
इनबर अपने माता-पिता, भाई और पार्टनर नोअम अलोन के साथ रहती थी। अलोन ने पहले भी आतंकियों से उसकी रिहाई की गुहार कर चुके थी। उन्होंने कहा, 'मैं बस उनसे यह कहना चाहता हूं कि वह थोड़ा दयालु बने और उसे जिंदा रखे। हम उनसे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। बस बंधकों को खाना, पानी और दवाइयां उपलब्ध कराते रहें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


नोअम अलोन ने कहा कि एक समय उसे ऐसा लगा था कि इस्राइली और यूके की सरकार सभी बंधकों को घर वापस लेकर आएगी। उन्होंने कहा, 'यह इस्राइली सुरक्षा बल और सरकार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि वह उन्होंने बंधकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।' मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है कि वह हमारे पास वापस आएगी।' 


बता दें कि सात अक्तूबर को हमास के आतंकियों ने इस्राइल पर हमला किया था, जिसमें करीबन 1200 इस्राइली नागरिकों की मौत हो गई थी। हमास ने कुछ इस्राइलियों को बंधक भी बना लिया था। वहीं इस हमले का पलटवार करते हुए इस्राइली सुरक्षा बल ने गाजा पट्टी को मलवे में तबदील कर दिया। उन्होंने यहां की स्कूलों और चिकित्सा केंद्रों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। इस्राइल-हमास युद्ध में अबतक 20 हजार के करीब लोग मारे जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed