{"_id":"657fc1db261e6e2af705ca84","slug":"israeli-hostage-inbar-haiman-abducted-from-music-festival-murdered-while-in-captivity-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: म्यूजिक फेस्ट से बंधक बनाई गई इनबर हैमन की हमास ने की हत्या, बाइक से घसीटे जाने का वीडियो हुआ था वायरल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: म्यूजिक फेस्ट से बंधक बनाई गई इनबर हैमन की हमास ने की हत्या, बाइक से घसीटे जाने का वीडियो हुआ था वायरल
Mon, 18 Dec 2023 09:30 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 18 Dec 2023 09:30 AM IST
सार
हमास आतंकियों द्वारा बंधक बनाए जाने के बाद इनबर भागने की कोशिश की थी। उसके दो दोस्त भागने में कामयाब हो गए, लेकिन एक वीडियो में देखा गया कि दो आतंकी उसे मोटरसाइकल से घसीटते हुए ले जा रहे थे।
विज्ञापन
Inbar Haiman
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल में सात अक्तूबर को हुए हमले में हमास आतंकियों द्वारा बंधक बनाई गई एक इस्राइली महिला की हत्या कर दी गई है। बंधकों और लापता परिवार के फोरम की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है। सुपरनोवा म्यूजिक फेस्टिवल से 27 वर्षीय इनबर हायमन को बंधक बनाया गया था और इसके बाद उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी गई।
फिलहाल इनबर की मौत के कारण का खुलासा नहीं किया गया है। उसके शव को गाजा पट्टी में होने की उम्मीद जताई जा रही है। हमले के दौरान वह म्यूजिक फेस्टिवल में काम कर रही थी। हमास आतंकियों द्वारा बंधक बनाए जाने के बाद इनबर भागने की कोशिश की थी। उसके दो दोस्त भागने में कामयाब हो गए, लेकिन एक वीडियो में देखा गया कि दो आतंकी उसे मोटरसाइकल से घसीटते हुए ले जा रहे थे।
पार्टनर ने लगाई रिहाई की गुहार
इनबर अपने माता-पिता, भाई और पार्टनर नोअम अलोन के साथ रहती थी। अलोन ने पहले भी आतंकियों से उसकी रिहाई की गुहार कर चुके थी। उन्होंने कहा, 'मैं बस उनसे यह कहना चाहता हूं कि वह थोड़ा दयालु बने और उसे जिंदा रखे। हम उनसे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। बस बंधकों को खाना, पानी और दवाइयां उपलब्ध कराते रहें।'
विज्ञापन
नोअम अलोन ने कहा कि एक समय उसे ऐसा लगा था कि इस्राइली और यूके की सरकार सभी बंधकों को घर वापस लेकर आएगी। उन्होंने कहा, 'यह इस्राइली सुरक्षा बल और सरकार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि वह उन्होंने बंधकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।' मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है कि वह हमारे पास वापस आएगी।'
बता दें कि सात अक्तूबर को हमास के आतंकियों ने इस्राइल पर हमला किया था, जिसमें करीबन 1200 इस्राइली नागरिकों की मौत हो गई थी। हमास ने कुछ इस्राइलियों को बंधक भी बना लिया था। वहीं इस हमले का पलटवार करते हुए इस्राइली सुरक्षा बल ने गाजा पट्टी को मलवे में तबदील कर दिया। उन्होंने यहां की स्कूलों और चिकित्सा केंद्रों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। इस्राइल-हमास युद्ध में अबतक 20 हजार के करीब लोग मारे जा चुके हैं।