फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli court releases from house arrest the accused of murdering Palestinian social worker Awda Hatlin

Israel: अदालत ने फलस्तीनी समाज सेवी की हत्या के आरोपी को नजरबंदी से किया रिहा, भूख हड़ताल पर गांव की महिलाएं

Sat, 02 Aug 2025 12:16 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 02 Aug 2025 12:16 AM IST
सार

इस्राइल की एक अदालत ने फलस्तीनी कार्यकर्ता अवदा हथलीन की मौत के आरोपी यहूदी निवासी यिनोन लेवी को नजरबंदी से रिहा कर दिया। अदालत ने माना कि लेवी ने गोली चलाई, लेकिन यह साबित नहीं हो सका कि उसी की गोली से हथलीन की मौत हुई। हालांकि कोर्ट के फैसले के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। साथ ही महिलाओं ने तो भूख हड़ताल पर भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Israeli court releases from house arrest the accused of murdering Palestinian social worker Awda Hatlin
कोर्ट का फैसला - फोटो : FreePik

विस्तार

इस्राइल के पश्चिमी तट के उम्म अल-खैर गांव में एक प्रसिद्ध फलस्तीनी कार्यकर्ता की मौत के मामले में आरोपी यहूदी बस्ती निवासी यिनोन लेवी को इस्राइली अदालत ने शुक्रवार को नजरबंदी से रिहा कर दिया। अदालत ने माना कि लेवी ने गोली चलाई थी, लेकिन यह साबित नहीं हो सका कि उसकी गोली से ही 31 वर्षीय अवदा हथलीन की मौत हुई। मामले में सुनवाई के दौरान न्यायाधीश हवी टोकर ने फैसले में लिखा कि घटना के दिन लेवी ने गांव में गोलीबारी की थी, पर संभव है उसने आत्मरक्षा में ऐसा किया हो। कोर्ट ने यह भी कहा कि लेवी से अब कोई तत्काल खतरा नहीं है, इसलिए नजरबंदी जारी रखना उचित नहीं होगा। हालांकि, उसे एक महीने तक गांववासियों से संपर्क नहीं करने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि इस्राइली अदालत का यह फैसला उस घटना के बाद आया है, जिसमें एक अंग्रेजी शिक्षक हथलीन जो कि इस्राइली बस्ती में हो रहे हिंसा के खिलाफ मुखर आवाज थे। इस झड़प के दौरान गोली लगने से मारे गए। वीडियो में लेवी को पिस्तौल लहराते और निहत्थे फ़लस्तीनियों से उलझते हुए देखा गया था, लेकिन गोली किसे लगी, यह स्पष्ट नहीं था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Trump Vs Medvedev: अमेरिका और रूस में जुबानी जंग हुई तेज, राष्ट्रपति ट्रंप ने तैनात कीं परमाणु पनडुब्बियां
विज्ञापन
विज्ञापन


हेथलीन का शव अभी तक इस्राइली सेना के पास
हालांकि इस्राइली सेना अभी तक हथलीन का शव परिजनों को नहीं लौटा रही है और कह रही है कि शव तभी मिलेगा जब परिवार उसे निकटतम अधिकृत कब्रिस्तान में दफनाने के लिए तैयार हो। इस फैसले के विरोध में गांव की करीब 70 महिलाएं शुक्रवार से भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं और शव को गांव में दफनाने की अनुमति की मांग कर रही हैं। मामले में गांव के 18 फ़लस्तीनियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से छह अब भी हिरासत में हैं।

मानवधिकार वकील ने दी प्रतिक्रिया
वहीं इस मामले में मानवाधिकार वकील एइते मैक ने अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं है। यहां अक्सर फलस्तीनी पीड़ितों को ही संदिग्ध माना जाता है, जबकि यहूदी आरोपियों को पीड़ित समझा जाता है।

ये भी पढ़ें:- Russia: राष्ट्रपति पुतिन बोले– नई हाइपरसोनिक मिसाइलों का उत्पादन कर रहा रूस, जल्द बेलारूस में होगी तैनाती

फलस्तीनियों के खिलाफ हिंसा के लिए चर्चित रहे यिनोन
गौरतलब है कि यिनोन लेवी पहले भी फ़िलिस्तीनियों के खिलाफ हिंसा के मामलों में चर्चित रहे हैं और उन पर अमेरिका तथा कई पश्चिमी देशों ने प्रतिबंध लगाए थे। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में आने के बाद उन पर लगे प्रतिबंध हटा दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed