फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel warns Iran behind new cyber terror threat to world infrastructure

Cyber Attack: इस्राइल ने ईरानी आतंकवादी समूह को दी चेतावनी, साइबर हमलों को लेकर जारी की रिपोर्ट

Sun, 03 Dec 2023 08:47 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 03 Dec 2023 08:47 PM IST
सार

Cyber Attack: रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) खुद को 'साइबर एवेंजर्स' कहने वाले एक समूह का संचालन करता है। इस समूह को हाल ही में इस्राइल द्वारा बनाए गए औद्योगिक नियंत्रकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हुए देखा गया था।

विज्ञापन
Israel warns Iran behind new cyber terror threat to world infrastructure
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल) - फोटो : एक्स/बेंजामिन नेतन्याहू

विस्तार

ईरानी आतंकवादी समूह कई देशों में औद्योगिक नियंत्रकों के खिलाफ साइबर हमलों के कृत्यों में लगे हुए हैं। इनमें कुछ अमेरिका के जल क्षेत्र में भी हैं। इस्राइल ने इसको लेकर ईरान को चेतावनी दी है। रविवार को जारी एक नई रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। 

विज्ञापन


इस रिपोर्ट को इस्राइल की राष्ट्रीय साइबर प्रणाली और अमेरिका के साइबर रक्षा निकायों ने मिलकर तैयार किया है। इसमें साइबर सुरक्षा और बुनियादी ढांचा सुरक्षा एजेंसी (सीआईएसए), एफबीआई, एनएसए और अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी शामिल थीं। 

विज्ञापन


हालांकि, इस्राइल की सरकार ने इस बात पर जोर दिया कि अभी तक ऐसा कोई हालिया हमला नहीं देखा गया है जो इस्राइल में जल नियंत्रकों को बाधित करने में सफल हुआ हो।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) खुद को 'साइबर एवेंजर्स' कहने वाले एक हमला समूह का संचालन करता है। इस समूह को हाल ही में इस्राइल द्वारा बनाए गए औद्योगिक नियंत्रकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हुए देखा गया था। इन नियंत्रकों का पानी, उर्जा, भोजन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में दुनियाभर में औद्योगिक कंपनियों का मुकाबला करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आईआरजीसी 2019 से एक आतंकवादी संगठन के रूप में नामित किया गया था। 


रिपोर्ट में उन तरीकों और रणनीतियों की जानकारी दी गई है, जिसका इस्तेमाल इस समूह द्वारा नियंत्रकों में सेंध लगाने के लिए किया जाता है। इस साल 22 नवंबर से अमेरिका में इस तरह के हमले का पता चला था। इसी की पृष्ठभूमि में रिपोर्ट में यह चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed