फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel vs iran military power comparison in hindi complete details

Israel vs Iran Military: इस्राइल-ईरान में किसकी सेना ज्यादा मजबूत, दोनों देशों के पास कौन-कौन से हथियार?

Wed, 17 Apr 2024 04:15 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 17 Apr 2024 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार
Israel vs Iran Military Power: ग्लोबल फायर पावर रैंकिंग के अनुसार, ईरान की सैन्य क्षमता दुनिया में 14वीं सबसे बड़ी है। वहीं इस्राइल की सेना दुनिया में 17वें पायदान पर है। ईरान में कुल 11.80 लाख सैनिक हैं। दूसरी ओर इस्राइली सेना में सैनिकों की कुल संख्या 6.7 लाख है।
loader
israel vs iran military power comparison in hindi complete details
ईरान-इस्राइल संघर्ष - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

सीरिया में ईरानी दूतावास पर हमले के बाद ईरान और इस्राइल के बीच तनाव बढ़ गया है। इस हमले में ईरान के 11 सैनिक मारे गए थे, जिसका आरोप इस्राइल पर लगा। इसके बाद बीते शनिवार को ईरान ने इस्राइल पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए। वहीं इस कार्रवाई पर इस्राइल ने कड़ी प्रतिक्रिया देने की चेतावनी दी है। 



इस तनाव के बीच दुनिया के देशों का धुरियों में बंटना भी शुरू हो गया है। ब्रिटेन ने कहा है कि वह इस्राइल को हथियारों का निर्यात करना जारी रखेगा। इस बढ़ते तनाव के बीच दोनों देश अपनी सैन्य क्षमता का भी प्रदर्शन कर रहे हैं। आइये जानते हैं कि इस्राइल की सेना कितनी मजबूत है? ईरानी सेना की ताकत कितनी है? दोनों देशों के पास कौन-कौन से हथियार हैं? 

ईरान-इस्राइल संघर्ष
ईरान-इस्राइल संघर्ष - फोटो : Amar Ujala
ईरान और इस्राइल में किसकी सेना ज्यादा मजबूत?
ग्लोबल फायर पावर संस्था मौजूदा उपलब्ध मारक क्षमता के आधार पर देशों की रैंकिंग जारी करती है। किसी देश के पावरइंडेक्स स्कोर को निर्धारित करने के लिए 60 से अधिक कारकों का उपयोग करके यह रैंकिंग की जाती है। 

2024 के लिए जारी की गई ग्लोबल फायर पावर रैंकिंग के अनुसार, ईरान की सैन्य क्षमता दुनिया में 14वीं सबसे बड़ी है। इसका पावरइंडेक्स स्कोर 0.2269 आंका गया है। 0.0000 का स्कोर 'परफेक्ट' माना जाता है।

वहीं दूसरी ओर इस्राइल की सैन्य क्षमता देखें तो इसकी सेना दुनिया में 17वें स्थान पर है। इस्राइल का पावरइंडेक्स स्कोर 0.2596 है। 

किसके पास कितने सैनिक हैं?
8.7 करोड़ आबादी वाले ईरान के पास 56 फीसदी यानी 4.9 करोड़ मैन पावर है। ईरान की सेना में सैनिकों की संख्या 11.80 लाख है। इनमें से 6.10 लाख सक्रिय सैन्य कर्मी हैं, जबकि रिजर्व कर्मी 3.50 लाख हैं। ईरान में अर्धसैनिक 2.20 लाख, वायु सेना कर्मी 42 हजार, सैन्य कर्मी 3.50 लाख और नौसैनिक 18.5 हजार हैं। 

इस्राइल की आबादी 90 लाख है और इसके पास 42 फीसदी यानी 37 लाख मैन पावर है। इस्राइली सेना में सैनिकों की संख्या 6.7 लाख है। इनमें से 1.70 लाख सक्रिय सैन्य कर्मी हैं, जबकि रिजर्व कर्मी 4.65 लाख हैं। इस्राइल में अर्धसैनिक 35 हजार, वायु सेना कर्मी 89 हजार, सैन्य कर्मी 5.26 लाख और नौसैनिक 19.5 हजार हैं। 

दोनों देशों की सेनाओं के पास क्या-क्या है? 
ईरान के सेना के पास कुल 1,996 टैंक का स्टॉक है। इसके अलावा ईरानी सेना के पास 65,765 युद्धक वाहन, 580 स्व-चालित तोपखाना, 2,050 टोड आर्टिलरी और 775 मल्टिपल रॉकेट लॉन्चर आर्टिलरी हैं। 

इस्राइली सेना (आईडीएफ) की क्षमता देखें तो इसके पास कुल 1370 टैंक हैं। इसके अलावा आईडीएफ के पास 43,407 युद्धक वाहन, 650 स्व-चालित तोपखाना, 300 टोड आर्टिलरी और 150 मल्टिपल रॉकेट लॉन्चर आर्टिलरी हैं। 

किसकी वायु सेना कितनी ताकतवर है? 
इस्राइल और ईरान पड़ोसी देश नहीं है और इनकी सीमा भी आपस में नहीं मिलती है। दोनों देश हजारों मील दूर से अपनी वायु सेना के जरिए संघर्ष कर रहे हैं। ईरान की वायु शक्ति के बात करें तो इसके पास कुल 551 युद्धक विमानों का स्टॉक है। ईरान की वायु सेना के पास 186 लड़ाकू विमान, सात टैंकर बेड़ा, 129 हेलीकॉप्टर और 13 हमलावर हेलीकॉप्टर हैं। 

वहीं इस्राइल की वायु क्षमता देखें तो इसके पास कुल 612 युद्धक विमानों का स्टॉक है। इस्राइली वायु सेना के पास 241 लड़ाकू विमान, 14 टैंकर बेड़ा, 146 हेलीकॉप्टर और 48 हमलावर हेलीकॉप्टर हैं।

दोनों देशों की नौसेनाओं की शक्ति क्या है? 
ईरान की नौसेना के पास कुल 101 हथियार हैं। इसके पास सात फ्रिगट (मध्यम आकार के युद्धपोत), तीन कार्वेट (छोटे आकार के युद्धपोत), 19 पनडुब्बियां और 21 गश्ती जहाज हैं। 

वहीं इस्राइली नौसेना की क्षमता देखें तो इसके पास कुल 67 हथियार हैं। इसके पास 145 विमान वाहक, सात कार्वेट, पांच पनडुब्बियां और 45 गश्ती जहाज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed