{"_id":"67fa2173cfc547032d040777","slug":"israel-vs-canada-benjamin-netanyahu-furious-over-pm-mark-carney-s-statement-on-gaza-issue-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel vs Canada: 'गैर-जिम्मेदाराना बयान वापस लें', गाजा मसले को लेकर कनाडाई पीएम के बयान पर भड़के नेतन्याहू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel vs Canada: 'गैर-जिम्मेदाराना बयान वापस लें', गाजा मसले को लेकर कनाडाई पीएम के बयान पर भड़के नेतन्याहू
Sat, 12 Apr 2025 01:46 PM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
Published by: शुभम कुमार
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:46 PM IST
सार
कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के द्वारा गाजा को लेकर की गई टिप्पणी मामले में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। नेतन्याहू ने कार्नी से बयान वापस लेने और इस प्रकार के बयानबाजी के लिए माफी की मांग की है।
विज्ञापन
कनाडा के पीएम मार्क कार्नी और इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : PTI/ANI
विस्तार
गाजा में संघर्ष का रूप दिन-प्रतिदिन और भयावह होता हुआ जा रहा है, जिसको लेकर पूरी दुनिया में चर्चा तेज है। इसी बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के हाल ही में गाजा को लेकर दिए गए बयान से नाराजगी जताई है। साथ ही उनसे अपने बयान के लिए माफी मांगने की मांग की है। बता दें कि चुनावी रैली के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री के संबोधित कर रहे थे, जिस दौरान भीड़ में खड़े एक व्यक्ति ने इस्राइल पर आरोप लगाया कि 'इस्राइल में नरसंहार हो रहा है'।
मामला गाजा में चल रहे संघर्ष का है और यह घटना तब हुई जह एक चुनावी रैली के दौरान भीड़ में मौजूद एक प्रदर्शनकारी ने चिल्लाकर कहा कि कार्नी फलस्तीन में नरसंहार हो रहा है...इसके जवाब में पीएम कार्नी ने कहा कि धन्यवाद मुझे पता है....। इसके साथ ही कार्नी ने ये भी कहा कि यही कारण है कि हमारे पास हथियार प्रतिबंध है।
ये भी पढ़ें:- Who is Anand Shah: कौन हैं भारतवंशी नेता आनंद शाह? जिन पर जुआ-सट्टेबाजी गिरोह चलाने का आरोप, 39 अन्य पर भी केस
विज्ञापन
कार्नी के जवाब पर भड़के नेतन्याहू
कनाडा के पीएम के इस जवाब पर इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कड़ी प्रतिक्रिया आई है। नेतन्याहू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मार्क कार्नी को अपना गैर-जिम्मेदाराना बयान वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कनाडा ने हमेशा सभ्यता और सच्चाई का साथ दिया है और कार्नी को भी यही करना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- US: निर्वासन के खिलाफ अपील करेगा इस्राइल विरोधी महमूद खलील, कोलंबिया विश्वविद्यालय में विरोध का मामला
इस्राइल का समर्थन करे कार्नी- नेतन्याहू
नेतन्याहू ने ये भी कहा कि इस्राइल एकमात्र यहूदी राज्य है जो हमास के खिलाफ न्यायपूर्ण तरीके से युद्ध लड़ रहा है। कार्नी को उसे समर्थन देना चाहिए, ना कि उस पर हमला करना। हालांकि नेतन्याहू के इस प्रतिक्रिया पर मार्क कार्नी ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने नरसंहार शब्द नहीं सुना और वह केवल हथियारों पर लगे प्रतिबंध का जिक्र कर रहे थे। गौरतलब है कि 7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले के प्रतिशोध के साथ शुरू हुए इस संघर्ष ने फलस्तीन में भाड़ी तबाही मचा दी। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट की माने तो अब तक इस युद्ध में 50000 से ज्यादा फलस्तीनी लोग मारे जा चुके है। वहीं लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

Canada has always sided with civilization. So should Mr. Carney. But instead of supporting Israel, a democracy that is fighting a just war with just means against the barbarians of Hamas, he attacks the one and only Jewish state. Mr. Carney, backtrack your irresponsible… https://t.co/27ZcXjew85
— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) April 10, 2025