फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel strikes targets in Damascus, four Syrian soldiers feared dead

Israel Attack Damascus: सीरिया की राजधानी दमिश्क में इस्राइल ने किया हमला, चार सैनिक की मौत

Mon, 07 Aug 2023 07:55 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 07 Aug 2023 07:55 AM IST
सार

सीरियाई राजधानी में वायु रक्षा बलों को सक्रिय कर दिया गया है। बताया जा रहा कि धमाकों की आवाज शहर में सुनी गई थी। इससे पहले ढाई सप्ताह पहले भी हमला किया गया था। दमिश्क में सात जगह को निशाना बनाया गया था।

विज्ञापन
Israel strikes targets in Damascus, four Syrian soldiers feared dead
Israel Attack Damascus - फोटो : social media

विस्तार

इस्राइल ने कथित तौर पर सोमवार सुबह दमिश्क शहर में ठिकानों पर हमला किया। इसमें चार सीरियाई सैनिक मारे गए और चार अतिरिक्त घायल हो गए।  

विज्ञापन


पहले भी किया है हमला
हमलों के खिलाफ सीरियाई राजधानी में वायु रक्षा बलों को सक्रिय कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि धमाकों की आवाज शहर में सुनी गई थी। इससे पहले ढाई सप्ताह पहले भी हमला किया गया था। दमिश्क में सात जगह को निशाना बनाया गया था। 
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में मारे इस्राइली लड़ाकू
सैन्य सूत्र का कहना है कि सोमवार को सुबह लगभग 2.20 बजे,इस्राइल ने दमिश्क शहर के आसपास के कुछ बिंदुओं को निशाना बनाते हुए कब्जे वाले सीरियाई गोलान हाइट्स की दिशा से हवाई हमला करना शुरू किया। सीरियाई वायु रक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इस्राइली सैनिकों को मार गिराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैकड़ों हमले कर चुका इस्राइल
इस्राइल ने हाल के वर्षों में सीरिया के सरकार-नियंत्रित हिस्सों के अंदर सैकड़ों बार हवाई हमले किए हैं। इन सब के बावजूद इस्राइल कभी भी इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं लेता है और न ही उन पर चर्चा करता है। हालांकि, इस्राइल ने स्वीकार किया है कि वह लेबनान के हिजबुल्लाह जैसे ईरान-सहयोगी आतंकवादी समूहों के ठिकानों को निशाना बनाता है, जिसने सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद की सेना का समर्थन करने के लिए हजारों लड़ाकों को भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed