फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel strikes Gaza again Several killed and injured as War against Hamas rages on news and updates

गाजा पर इस्राइली का हमला: विस्थापितों को पनाह दे रहे घर पर एयरस्ट्राइक, 22 की गई जान; एक दिन में कुल 38 मौतें

Wed, 11 Dec 2024 12:55 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 11 Dec 2024 12:55 PM IST
सार

इस्राइली सेना का कहना है कि वह आम लोगों को बचाने के लिए पूरे एहतियात बरत रहा है। लेकिन चरमपंथी उनके बीच में छिपकर बेकसूरों के जीवन पर खतरा पैदा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Israel strikes Gaza again Several killed and injured as War against Hamas rages on news and updates
गाजा में युद्धविराम पर बातचीत - फोटो : ANI

विस्तार

 गाजा पट्टी पर बुधवार को इस्राइली हवाई हमलों में 38 फलस्तीनियों की मौत हो गई। सबसे बड़ा हमला एन्क्लेव के उत्तरी किनारे पर बेत लाहिया में एक घर पर हुआ, जिसमें महिलाओं व बच्चों सहित 22 लोग मारे गए। बहुमंजिला इमारत पर हमला होने से पहले उसमें 30 से अधिक लोग रह रहे थे। फिलहाल यहां परिवारों के कई सदस्य लापता हैं। इस्राइली सेना ने मध्य गाजा में नुसीरात शरणार्थी शिविर पर हमला कर 7 फलस्तीनी मारे और तीन अन्य हमलों में 9 की मौत हो गई।

विज्ञापन


इस्राइल ने कमल अदवान अस्पताल के पास भी हमला किया, जो गाजा के उत्तरी तट पर बेत लाहिया और जबालिया शहरों के बीच स्थित है। इस्राइली घेराबंदी वाले क्षेत्र का हिस्सा बेत हनौन में हुए इस्राइली हवाई हमले में भी कई लोग मारे गए हैं। इनकी सटीक संख्या अभी पता नहीं लगी है। यहां कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं। इससे पहले मध्य गाजा के नुसीरात शिविर में एक घर पर इस्राइली
विज्ञापन


हवाई हमले में 7 फलस्तीनी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। फलस्तीनी नागरिक आपातकालीन सेवा व चिकित्सकों ने कहा कि गाजा शहर में दो घरों और भीड़ पर तीन अलग-अलग इस्राइली हवाई हमलों में नौ अन्य लोग मारे गए, जिनमें पत्रकार इमान अल-शांति, उनके पति और उनके तीन बच्चे शामिल थे। अल-शांति इस्राइल द्वारा मारा गया 193वां पत्रकार है। मारे गए लोगों में आठ लोगों का एक परिवार शामिल है, जिसमें चार बच्चे, उनके माता-पिता और दादा-दादी शामिल थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed