फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel share another video of hamas massacre seen gunmen shooting people in music festival near gaza

Israel: हमास के नरसंहार का इस्राइल ने जारी किया वीडियो, लोगों को बेरहमी से गोलियां मारते दिखे बंदूकधारी

Tue, 21 Nov 2023 08:45 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 21 Nov 2023 08:45 AM IST
सार

इस्राइल के विदेश मंत्रालय से जुड़े एक हैंडल से सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है 'यह लड़ाई अच्छाई और बुराई के बीच है'।

विज्ञापन
israel share another video of hamas massacre seen gunmen shooting people in music festival near gaza
इस्राइल द्वारा जारी वीडियो का स्क्रीनग्रैब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल ने हमास के आतंकियों द्वारा बीती 7 अक्तूबर को किए गए नरसंहार का एक और वीडियो साझा किया है। यह फुटेज सिक्योरिटी कैमरे में कैद हुआ, जिसमें बंदूकधारी बेरहमी से लोगों को मारते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि हमास के आतंकी किस तरह से लोगों का पीछा कर उन्हें नजदीक से गोली मार रहे हैं। 
विज्ञापन


'अच्छाई और बुराई के बीच लड़ाई'
बता दें कि हमास के हमले के जवाब में इस्राइल गाजा पट्टी पर हमास के ठिकानों पर बमबारी कर रहा है, जिसमें हजारों लोग मारे जा चुके हैं। इसे लेकर इस्राइल की दुनियाभर में आलोचना हो रही है। ऐसे में इस्राइल की सरकार ने भी हमास के आतंकियों के हमले की वीडियो जारी की है ताकि जनमत को अपने पक्ष में मोड़ा जाए। इस्राइल के विदेश मंत्रालय से जुड़े एक हैंडल से सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है 'यह लड़ाई अच्छाई और बुराई के बीच है'।
विज्ञापन


किबुत्ज अलुमिम का बताया जा रहा वीडियो
वीडियो में दिख रहा है म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान लोग हमास के आतंकियों से जान बचाकर भाग रहे हैं। वीडियो के अंत में दिख रहा है कि हमास के आतंकी एक महिला का पीछा करते हैं और उसे नजदीक से गोलियां मार देते हैं। जिससे महिला वहीं गिर पड़ती है। वीडियो में आवाज नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह वीडियो फुटेज किबुत्ज अलुमिम की है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गाजा में सीजफायर की मांग तेज हो रही है, जिसके चलते इस्राइल पर दबाव बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि इस्राइली हमले में अब तक गाजा पट्टी में 13,300 लोग मारे गए हैं, इनमें 5600 बच्चे शामिल हैं। वहीं हमास के 7 अक्तूबर के हमले में इस्राइल में 1400 लोगों की मौत हुई थी और 240 लोगों को बंधक बनाया गया था। पश्चिमी देश इस्राइल का समर्थन कर रहे हैं लेकिन गाजा में मृतकों का आंकड़ा जिस तेजी से बढ़ रहा, उसके बाद इस्राइल पर भी सीजफायर का दबाव बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed