फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel seizes ship carrying relief supplies Greta Thunberg also detained Israeli minister mocks

Israel: इस्राइल ने पकड़ा राहत सामग्री से लदा जहाज, ग्रेटा थनबर्ग भी हिरासत में; इस्राइली मंत्री ने उड़ाया मजाक

Fri, 03 Oct 2025 05:27 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: हिमांशु चंदेल Updated Fri, 03 Oct 2025 05:27 PM IST
सार

इस्राइल ने गाजा की नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे अंतिम जहाज ‘मैरिनेट’ को भी रोक दिया और 450 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई से दुनियाभर में विरोध प्रदर्शन भड़क उठे हैं। 

विज्ञापन
Israel seizes ship carrying relief supplies Greta Thunberg also detained Israeli minister mocks
ग्रेटा थनबर्ग - फोटो : एएनआई/@IsraelMFA

विस्तार

इस्राइल ने गाजा की समुद्री नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे अंतरराष्ट्रीय कार्यकर्ताओं के अंतिम जहाज को भी रोक दिया। इस कार्रवाई में अब तक 450 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। इनमें कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां भी शामिल हैं। ये जहाज फलस्तीनियों के लिए राहत सामग्री ले जा रहा था। इतना ही नहीं इस जहाज में अंतराष्ट्रीय पर्यावरणविद ग्रेटा थनबर्ग भी मौजूद थीं। उन्हें भी गिरफ्तार कल लिया है। इस्राइल की इस कार्रवाई से दुनियाभर के देशों में विरोध प्रदर्शन भड़क उठे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को ‘मैरिनेट’ नामक अंतिम जहाज को रोका गया, जो बाकी नौकाओं से पीछे चल रहा था। इससे पहले बुधवार और गुरुवार को इस्राइली नौसेना ने ‘ग्लोबल सुमूद फ्लोटिला’ के 41 जहाजों को रोका था। इन जहाजों पर सवार कार्यकर्ताओं ने गाजा के लिए मानवीय सहायता ले जाने की कोशिश की थी। हालांकि सहायता का सामान प्रतीकात्मक मात्रा में था, लेकिन यह नाकेबंदी तोड़ने की सबसे बड़ी कोशिश बताई जा रही है।
विज्ञापन


दुनियाभर में प्रदर्शन
इस्राइल की इस कार्रवाई से यूरोप से लेकर एशिया और लैटिन अमेरिका तक प्रदर्शन भड़क उठे। मैड्रिड और बार्सिलोना में हजारों लोग सड़कों पर उतरे, वहीं पेरिस, रोम और जेनेवा में भी विरोध हुआ। इटली की सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन ने शुक्रवार को एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया। प्रदर्शनकारियों ने न केवल फ्लोटिला रोके जाने का विरोध किया, बल्कि गाजा पर जारी इस्राइल-हमास युद्ध को भी खत्म करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'कम मिल रही केंद्रीय हिस्सेदारी, लेकिन अपनी गारंटियों को पूरा करेंगे', सिद्धारमैया केंद्र पर हमलावर


दक्षिणपंथी मंत्री का विवादित बयान
इस्राइल के दक्षिणपंथी राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गवीर ने अशदोद बंदरगाह पर हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं का मजाक उड़ाया। वीडियो फुटेज में वह कार्यकर्ताओं को ‘आतंकवाद समर्थक’ बताते और उनकी सहायता पहल को उपहास में लेते नजर आए। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने “फ्री फलस्तीन” का नारा भी लगाया। कार्यकर्ता 40 से अधिक देशों से आए थे, जिनमें ग्रेटा थनबर्ग और मंडेला परिवार के सदस्य भी शामिल थे।

मानवाधिकार और नाकेबंदी का मुद्दा
इस्राइल ने पहले ही चेतावनी दी थी कि गाजा पहुंचने वाले किसी भी जहाज को रोका जाएगा। कार्यकर्ताओं पर हमास से संबंध होने का आरोप लगाया गया, हालांकि ठोस सबूत सामने नहीं रखे गए। कार्यकर्ताओं ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ गाजा के लिए राहत पहुंचाना और नाकेबंदी का विरोध करना था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed