फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel says Hamas list shows 8 of the 33 hostages to be released infirst phase of Gaza ceasefire are dead

Israel Hamas Ceasefire: इस्राइल का दावा- पहले चरण में रिहा किए जाने से पूर्व मारे गए 33 में से आठ बंधक

Mon, 27 Jan 2025 07:59 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 27 Jan 2025 07:59 PM IST
सार

Israel Hamas Ceasefire: इस्राइल सरकार ने सोमवार को कहा कि हमास की ओर से जारी 33 बंधकों की सूची में आठ पहले ही मारे जा चुके हैं। वहीं, 25 बंधक अभी जीवित हैं।

विज्ञापन
Israel says Hamas list shows 8 of the 33 hostages to be released infirst phase of Gaza ceasefire are dead
गाजा में युद्धविराम पर बातचीत - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल ने कहा कि हमास की ओर से जारी की गई सूची में 33 में आठ बंधक पहले चरण में रिहा किए जाने से पहले ही मारे जा चुके हैं। एसोसिएटेड प्रेस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सरकार के प्रवक्ता डेविड मेंसार ने पत्रकारों को बताया, हमास की ओर से जारी 33 बंधकों की सूची में से आठ पहले ही मारे जा चुके हैं। बाकी 25 बंधक जीवित हैं। इस्राइल ने कहा कि उसे हमास से बंधकों की स्थिति की जानकारी वाली सूची मिली है। बंधकों की अगली रिहाई गुरुवार को होगी। इसके बाद शनिवार को फिर बंधकों की रिहाई होगी। 
विज्ञापन


सात अक्तूबर 2023 को हमास के लड़ाकों ने इस्राइल पर हमले किए थे। जिसमें करीब 1,200 इस्राइली नागरिक मारे गए थे और करीब ढाई सौ लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इन्हें गाजा ले जाया गया। इसके जवाब, इस्राइल ने गाजा पट्टी पर हमले शुरू किए। इस्राइली हमलों में 46,000 से ज्यादा नागरिक मारे जा चुके हैं। इस युद्ध के कारण गाजा पट्टी की 90 फीसदी आबादी को विस्थापन का सामना करना पड़ा है। वहीं, लोगों के सामने भुखमरी का संकट भी खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष शुरू होने के बाद से यह दूसरी बार युद्धविराम समझौता लागू हुआ है। इस बार युद्धविराम समझौते के बाद से हमास ने इस्राइल के सात बंधकों को रिहा कर दिया है। इसके बदले में इस्राइल ने 300 से ज्यादा फलस्तीनियों को अपनी जेलों से रिहा किया है। इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम का पहला चरण मार्च की शुरुआत तक चलेगा, जिसमें हमास इस्राइल के 33 बंधकों को रिहा करेगा। इसके बदले में इस्राइल करीब दो हजार फलस्तीनी कैदियों को रिहा करने के लिए तैयार हुआ है।


इस्राइल द्वारा रिहा किए जाने वाले कैदियों में से कई ऐसे हैं, जो आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। इस्राइल के करीब 90 बंधक अभी भी हमास की कैद में हैं। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि इनमें से एक तिहाई की मौत हो चुकी है। वहीं इस्राइल के गाजा में हमले में गाजा की करीब 90 फीसदी आबादी विस्थापित हुई है और गाजा का बड़ा हिस्सा इस लड़ाई में तबाह हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed