फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel said war against hamas is matter of survival it will be continue untill elimination

Israel: 'यह हमारे अस्तित्व की लड़ाई है', इस्राइल ने युद्धविराम से किया इनकार; तेल अवीव पहुंचे ब्लिंकन

Fri, 03 Nov 2023 02:21 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 03 Nov 2023 02:21 PM IST
सार

हमास के एक शीर्ष नेता ने 7 अक्तूबर को किए गए इस्राइल पर हमले की तारीफ की और कहा कि अगर मौका मिला तो वह जब तक इस्राइल का सफाया नहीं हो जाता तब तक फिर से ऐसे हमलों को अंजाम देते रहेंगे। 

विज्ञापन
israel said war against hamas is matter of survival it will be continue untill elimination
इस्राइल और हमास के बीच जंग जारी। - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध के बीच इस्राइल के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि यह लड़ाई आत्मरक्षा की लड़ाई है और हमास के खत्म होने तक यह जारी रहेगी। इस्राइल ने कहा कि अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो हमास हम पर एक के बाद एक बर्बर हमले करता रहेगा। हमास के एक शीर्ष नेता की धमकी के बाद इस्राइल सरकार का यह बयान सामने आया है। 
विज्ञापन


क्या बोला इस्राइली विदेश मंत्रालय
इस्राइली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लियोर हयात ने कहा कि यह हमास के बर्बर हमले के बाद आत्मरक्षा में शुरू हुई लड़ाई है। इस्राइल का उद्देश्य गाजा पट्टी से हमास के नियंत्रण को खत्म करना है। हयात ने कहा 7 अक्तूबर को हमने हमास के खिलाफ युद्ध छेड़ा। यह बर्बर हमले के बाद आत्मरक्षा की लड़ाई है। हमास का खात्मा अब हमारे लिए अस्तित्व की लड़ाई है। 
विज्ञापन


हयात ने कहा कि 'अगर हमने ऐसा नहीं किया तो हमास एक के बाद एक नरसंहार की घटनाओं को अंजाम देता रहेगा। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि हमास के नेतृत्व ने ये बात कही है कि वह 7 अक्तूबर जैसे नरसंहार को अंजाम देते रहेंगे।' उल्लेखनीय है कि हमास के एक शीर्ष नेता ने 7 अक्तूबर को किए गए इस्राइल पर हमले की तारीफ की और कहा कि अगर मौका मिला तो वह जब तक इस्राइल का सफाया नहीं हो जाता तब तक फिर से ऐसे हमलों को अंजाम देते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमास के शीर्ष नेता ने इस्राइल को दी धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमास की राजनीतिक शाखा के सदस्य गाजी हमाद ने एक लेबनानी टेलीविजन चैनल के साथ बातचीत में यह बात कही है। इंटरव्यू के दौरान हमाद ने कहा कि इस्राइल एक ऐसा देश है, जिसकी हमारी धरती पर कोई जगह नहीं है। हमें इसे खत्म करना होगा क्योंकि यह अरब और इस्लामिक देशों के लिए राजनीतिक, सैन्य और सुरक्षा संबंधी तबाही ला सकता है और हमें इसे कहने में कोई शर्म नहीं है।

हमाद ने कहा कि इस्राइल की मौजूदगी अनैतिक और समझ से परे हैं और इसका फलस्तीनी जमीन से सफाया होना जरूरी है। बता दें कि बीती 7 अक्तूबर को करीब तीन हजार हमास आतंकियों ने इस्राइल की सीमा में घुसकर हवा, जमीन और समुद्र तीनों तरफ से हमला किया। इस दौरान इस्राइल में 1400 के करीब लोग मारे गए और 245 लोगों को बंधक बना लिया गया। इसके बाद इस्राइल ने गाजा पट्टी पर हमास के ठिकानों पर बमबारी शुरू की, जिसमें अब तक 9 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 


हमास के हमले के बाद से तीसरी बार तेल अवीव पहुंचे एंटनी ब्लिंकन
अमेरिका के विदेश मंत्री शुक्रवार को एक बार फिर से तेल अवीव पहुंचे। हमास के इस्राइल पर हमले के बाद से यह उनका तीसरा तेल अवीव का दौरा है। अपने इस दौरे में एंटनी ब्लिंकन इस्राइल के शीर्ष नेताओं से मिलेंगे। इस्राइल के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री जॉर्डन के दौरे पर जाएंगे। इस्राइल पहुंचकर एंटनी ब्लिंकन ने एक बार फिर से इस्राइल को हरसंभव मदद की बात दोहरायी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed